नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनायी




संजीव शर्मा
मेरठ। दौराला में पूर्व प्रमुख ठाकुर संजीव राघव के आवास पर सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनायी गई। इस दौरान यहां लगी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पूर्व प्रमुख ठाकुर संजीव राघव की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजयुमो जिला मंत्री मनिंदर विहान भराला ने फूल माला पहनाकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती मनाई।


इस अवसर पर मनिंदर विहान ने बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस सच्चे देशभक्त थे। उन्होंने देश के लिए युवाओं की सेना बनाई जिसे आजाद हिंद फौज का नाम दिया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने देश को एक नारा दिया था कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। उनके नेतृत्व में युवाओं ने देश की आजादी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

मनिंदर विहान ने बताया कि हमें उनके आदर्शों पर चलने की सीख लेनी चाहिए। इस अवसर पर समजासेवी पुरुषोत्तम उपाध्याय ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान वेद प्रकाश शास्त्री, प्रदुमन जैन, महेंद्र शर्मा, जितेंद्र सिंह, सचिन उपाध्याय, शिव कुमार, नितिन, संजय आदि मौजूद रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *