मुलातान जोत महोत्सव का आयोजन आज, लाखों मुलतानी खेलेंगे गंगा से दूध की होली




सोनी चौहान
प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला मुलतान जोत महोत्सव रविवार को (आज) मनाया जाएगा। महोत्सव में भाग लेने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंच गए हैं। प्रैस क्लब में पत्रकारों को जानकारी देते हुए अखिल भारतीय मुलतान युवा संगठन के अध्यक्ष डा.महेंद्र नागपाल ने बताया कि महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। रविवार को सवेरे मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर जोत प्रवाहित की जाएगी। महोत्सव में भाग लेने देश भर से आए मुलतानी गंगा के साथ दूध की होली खेलेंगे। आयोजन के लिए पूरे शहर को तोरण द्वारों से सजाया गया है। इस दौरान भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा हवन एवं सुंदर काण्ड के पाठ का आयोजन भी किया जाएगा। महिलाएं सत्संग करते हुए गंगा में जोत प्रवाहित करेंगी। मुलतान जोत महोत्सव के आयोजन का उद्देश्य वरूण देवता को प्रसन्न करना है। उन्होंने बताया कि समाज में भाईचारे व शांति की कामना को लेकर 1911 में भक्त रूपचंद ने मुलतान से (अब पाकिस्तान में) हरिद्वार तक पैदल यात्रा करते हुए सबसे पहले गंगा में जोत प्रवाहित की थी। भक्त रूपचंद द्वारा स्थापित इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए प्रतिवर्ष हरिद्वार में जोत महोत्सव का आयोजन किया जाता है। जिसमें देश भर में बसे मुलतानी समाज के लोग हिस्सा लेते हैं। महोत्सव में दौरान जल संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी श्रद्धालुओं को दिया जाएगा।
डा.नागपाल ने बताया कि इस वर्ष असम के राज्यपाल प्रो.जगदीश मुखी, केंद्रीय मंत्री डा.हर्षवर्द्धन, भाजपा के उत्तराखण्ड प्रभारी श्याम जाजू, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, डा.संबित पात्रा, टीवी कलाकार अमित बिग बी, विनोद बजाज व संजय तलवार सहित अनेक गणमान्य लोग महोत्सव में भाग लेंगे। इस दौरान ओमप्रकाश कथूरिया, अशोक नागपाल, जेआर अरोड़ा, सुरेंद्र आहूजा, एमएस ढींगरा, रमेश बजाज, सतपाल अरोड़ा, दीपक गांधी, गौरव अरोड़ा आदि भी मौजूद रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *