हैवानियत की हदें पार, मृत महिला से बलात्कार, जानिए पूरी खबर




ब्यूरो न्यूज 127 नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में इंसानियत को शर्मसार करने वाला सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति ने महिला के शव के साथ बलात्कार किया है। बलात्कार करने वाला आरोपी युवक मानसिक विक्षिप्त बताया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना देश की राजाधानी दिल्ली के सनलाईट कालोनी की है।
दिल्ली में आये दिन रेप और छेड़छाड़ की घटनाएं होती रहती हैं लेकिन इस घटना ने इंसानियत को ही शर्मसार कर दिया है। यहां एक दरिंदे युवक को एक मृत महिला के शव के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए पकड़ा गया है। पुलिस ने इस सनकी दरिंदे को दिल्ली के सनलाईट कालोनी से रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस घटना ने पूरी दिल्ली और देश को एक बार फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया कि वो किस तरह के समाज में रह रहे हैं। यह एक ऐसी घटना है जिसे जानकर हर कोई हैरान है। इस मामले जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि उन्होंने आरोपी दरिंदे को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। हालांकि, इस मामले में पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी और उसके कुछ साथियों पर इस बात का शक है कि उन्होंने मिलकर इस महिला का पहले कत्ल किया फिर उसके साथ संबंध बनाए। पुलिस के मुताबिक, जब इस आरोपी को पकड़ा गया उस वक्त उसके सभी साथी वहां से भाग चुके थे।
दरअसल, किसी अंजान शख्स ने दिल्ली पुलिस को फोन करके इस बात की सूचना दी थी कि यहां पर कोई शख्स सड़क के किनारे किसी महिला का रेप कर रहा है। क्योंकि, मामला दिल्ली और रेप का था इसलिए पुलिस फोन पर सूचना मिलते ही उस जगह पर पहुंच गई। लेकिन, पुलिस वहां पहुंचने के बाद बिल्कुल हैरान रह गई। दरअसल, यह शख्स जिस महिला के साथ संबंध बना रहा था वो मर चुकी थी। बाद में पुलिस को इस बात का पता चला की इस मृत महिला के साथ संबंध बनाने वाला शख्स मानसिक रूप से बीमार है।
फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसपर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, मृत महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। लेकिन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक इस महिला के साथ पहले सामूहिक दुष्कर्म किया गया और बाद में उसे घायल अवस्था में सड़क किनारे फेंक दिया गया था। महिला की पहचान छुपाने के लिए सामूहिक दुष्कर्म के बाद बलात्कारियों ने उसका मुंह पत्थर से कूचल दिया था। पुलिस महिला की पहचान करने में जुटी है और जल्द ही इस मामले के बारे में सारी जानकारी सभी के सामने रखेगी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *