सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने दिव्यांग के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान, जानिए पूरी खबर




नवीन चौहान
हरिद्वार सासंद रमेश पोखरियाल निशंक से मिलने की प्रतीक्षा में खड़े एक दिव्यांग की इच्छा पूरी हो गई। दिव्यांग ने कई माह पूर्व हरिद्वार सासंद से साईकिल दिये जाने की गुहार लगाई थी। लेकिन साईकिल नहीं मिलने पर दिव्यांग एक बार फिर सांसद से मिलने के लिये पहुंच गया। सासंद रमेश पोखरियाल निशंक ने दिव्यांग को जल्द साईकिल दिये जाने का भरोसा दिया।
उत्तरी हरिद्वार का एक व्यक्ति दिव्यांग है। कुछ माह पूर्व दिव्यांग ने एक ट्राई साईकिल की गुहार हरिद्वार सासंद से लगाई थी। सासंद ने दिव्यांग की साईकिल तैयार करने का आर्डर भी दिया था। लेकिन दिव्यांग को साईकिल नहीं मिल पाई। आखिरकार दिव्यांग एक बार फिर हरिद्वार सासंद से मिलने की उम्मीद लेकर ऋषिकुल मैदान में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गया। वहां हरिद्वार सासंद की नजर दिव्यांग पर पड़ गई। सासंद रमेश पोखरियाल निशंक ने तत्काल अपने अधिकारियों को दिव्यांग की साईकिल प्रदान किये जाने के आदेश दिए। दिव्यांग के आंखों में उम्मीद की किरण दिखाई दी। दिव्यांग ने सांसद रमेश पोखरियाल निशंक का आभार व्यक्त किया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *