सड़क पर साइकिल चला रहे दो बच्चों की दर्दनाक मौत से क्षेत्र में शोक




नवीन चौहान
हरिद्वार जिले के मंगलौर—देवबंद मार्ग पर कस्बे में साइकिल चलाते हुए दो बच्चों के साथ बड़ी दुर्घटना हो गई। दोनों बच्चे किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन दोनों बच्चों की जान नहीं बचाई जा सकी। दोनों बच्चों की आकस्मिक मौत से क्षेत्र में शोक छा गया।
हरिद्वार जनपद के लक्सर तहसील के ग्राम हरचंदपुर निवासी सोमपाल और रफल सिंह मंगलौर-देवबंद मार्ग स्थित गंगा ईंट भट्टे पर मजदूरी करते हैं। शनिवार की देर शाम को सोमपाल का पुत्र कार्तिक और रफल सिंह का पुत्र आदित्य ईंट भट्टे के पास ही सड़क पर साइकिल चला रहे थे। दोनों एक ही साइकिल पर सवार थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने इन्हें चपेट में ले लिया। अज्ञात वाहन के नीचे आने से दोनों ही बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर दोनों बच्चे के घायल होने की सूचना भट्टे पर काम करने वालों को दी। मौके पर पहुंचे लोगों और परिजनों ने बच्चों को सिविल अस्पताल रुड़की लेकर पहुंचे। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एएसपी हिमांशु वर्मा ने बताया कि शनिवार देर रात उपचार के दौरान दोनों बच्चों की मौत हो गई। घटना स्थल से गुजरे वाहनों की जानकारी जुटाई जा रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *