योगी सरकार में मंत्री चेतन चौहान की हालत बिगड़ी, मेदांता में लाइफ स्पोर्ट पर रखा गया




संजीव शर्मा
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री चेतन चौहान की हालत गंभीर है। उनकी हालत अधिक खराब होने पर गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं जहां उनको वेंटिलेटर पर रखा गया है। बताया गया है कि पिछले महीने कोरोना वायरस जांच में वो पॉजिटिव पाए गए थे। उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया है।
यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान को 12 जुलाई को कोरोना जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह उनकी किडनी ने काम करना बंद कर दिया। जिसके बाद उनकी हालत में सुधार नहीं आने पर गुरूग्राम में मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस समय वह अस्पताल में लाइफ स्पोर्ट पर हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *