मेरठ। शहर की नव-निर्वाचित मेयर सुनीता वर्मा ने शहर की सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कर्मचारियों और अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये हैं। इसी क्रम में वह कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए स्वयं भी सफाई व्यवस्था के प्रति जागरूकता अभियान चला रही हैं। इसी क्रम में मेयर सुनीता वर्मा ने अपने हाथ में झाड़ू पकड़ी और शहर की सड़कों पर सफाई की। सुनीता वर्मा ने रात में अपने हाथ में झाड़ू पकड़कर शहर में सफाई अभियान चलाया।