पत्नी पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार




रुड़की. अवैध संबंधों के शक में एक युवक ने अपनी नवविवाहिता पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। यही नहीं चिल्लाने पर उसने अपनी नौ साल की साली को भी नहीं बक्शा। आरोपी ने उसपर भी चाकू से वार किए। अस्पताल ले जाने पर बच्ची ने दम तोड़ दिया। जबकि पत्नी की हालत गंभीर है। पुलिस के अनुसार लक्सर क्षेत्र के महाराजपुर कलां गांव के युवक अर्जुन की 10 महीने पहले रुड़की के बेलड़ा गांव से शादी हुई थी। उसे पत्नी पर गांव के एक युवक से अवैध संबंध होने का शक था। रात को इसी बात पर पति और पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। इससे नाराज आरोपी अर्जुन ने चाकू से पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

घर मे मौजूद पत्नी की नौ साल की बहन चिल्लाई तो युवक ने उसपर भी बुरी तरह हमला कर दिया। इसके बाद घर से भागकर लक्सर पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घायल महिला और उसकी बहन को गंभीर हालत में दून अस्पताल रेफर किया गया है, जहां बच्ची को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। जबकि महिला की हालत भी गंभीर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *