महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत दा की बड़ी बहन का निधन




नवीन चौहान
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की दीदी पार्वती देवी उर्फ परुली दी का शुक्रवार की देर शाम को निधन हो गया। वह करीब दो माह से बीमार चल रही थी। जिसके चलते उनको जिला अस्पताल के भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा था।
जिला अस्पताल के चिकित्सक पीएमएस डॉ. एचसी खड़ायत ने बताया कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की दीदी पार्वती देवी (91) दस दिन से अस्पताल में भर्ती थी। शुक्रवार देर शाम उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। बताते चले कि दो माह पूर्व पार्वती देवी घर की ही सीढिय़ों से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। घायलावस्था में परिजनों ने उनको हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। पिछले एक माह से उनका धारचूला स्थित आवास पर ही उपचार चल रहा था। दस दिन पूर्व ही परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए थे। अस्पताल में अनुभवी चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। लेकिन शुक्रवार की शाम को उन्होंने अंतिम सांस ली।
विदित हो कि एक माह पूर्व भैयादूज पर्व पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी अपनी बड़ी बहन से मिलने धारचूला आए थे। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की आठ बहनें व तीन भाई हैं। परुली दी चौथे नंबर की बहन थीं। वह धारचूला में रहकर बुनाई का काम करते हुए कपड़ों की दुकान चलातीं थीं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *