शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक और संतो ने महाराज भगवान दास एवं उनके शिष्य की मौत पर जताया शोक




नवीन चौहान

हरिद्वार। रामानंद आश्रम के परमाध्यक्ष श्रीमहंत भगवानदास महाराज के आकस्मिक निधन से संत समाज में शोक की लहर है। धार्मिक नगरी में संतों महंतों ने शोक व्यक्त करते हुए महंत भगवानदास को महान संत बताते हुये भावभीनी श्रद्धांजलि दी। बाबा हठयोगी ने श्रीमहंत भगवानदास के निधन पर शोक व्यक्त करते हुये कहा कि रात्रि में हरियाणा गुड़गांव से हरिद्वार स्थित अपने आश्रम लौट लौटने के दौरान एक हादसे का शिकार हो गये। उनके साथ उनके चार भगत भी थे। जब उनकी गाड़ी बहादराबाद दिल्ली हाइवे गुजरी तो अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी जिसमें श्रीमहंत भगवानदास महाराज की मृत्यु हो गई। उनके साथ ही उनके शिष्य की भी मृत्यु हो गई और तीन ओर अन्य लोग भी घायल हो गये। जिन्हें तुरन्त जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेन्द्र गिरि महाराज ने कहा कि महंत भगवानदास के अचानक चले जाने से संत समाज को जो अपूर्णनीय क्षति पहुंची है उसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता। वह बहुत ही मधुरभाषी और बैरागी समाज के और संतो के चहेते थे।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री महंत हरिगिरि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत बलवंत सिंह, दक्षिणकालीका पीठाधीश्वर महंत कैलाशानंद ब्रह्मचारी,  स्वामी महादेव महाराज, स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती, स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, महंत राजेन्द्रदास, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष महंत ज्ञानदास ने भी महंत भगवानदास महाराज आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होनें अपने जीवन में सदा संत महापुरूषों की बड़ी सेवा की है। जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। महंत भगवानदास को श्रद्धांजलि देने वालों में दिल्ली कालीका पीठ के पीठाधीश्वर महंत सुरेन्द्रनाथ अवधूत, महंत देवानंद सरस्वती, स्वामी ऋषिरामकृष्ण, महंत दलिपदास, महंत धर्मदास, स्वामी कपिल मुनि, मुखिया महंत भगतराम, महंत मोहनदास रामायणी, महंत दुर्गांदास, महंत श्यामप्रकाश, बाबा हठयोगी, स्वामी सत्यव्रतानंद, स्वामी ऋषिश्वरानंद, सतपाल ब्रह्मचारी, महंत रोहित गिरि, महंत कौशल पुरी महाराज, महंत शिवशंकर गिरि, त्रिकालदर्शी महंत शिवमपुरी, महंत मनोहरपुरी, महंत संजयदास, महंत जगजीत सिंह, स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश, स्वामी श्यामप्रकाश, महंत रामरतन पुरी, महंत विष्णुदास, महंत रघुवीर दास, महंत रविन्द्र पुरी सहित सभी संत महंतों ने महंत भगवानदास के कार दुर्घटना में चले जाने पर दुख जाहिर करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, मेयर मनोज गर्ग, सुनील कुमार गुड्डू, रोहित तोगड़िया, अनिरुद्ध भाटी, नरेश शर्मा, विकास तिवारी सहित कई राजनीतिक पार्टी के नेताओं ने भी अपनी शोक संवेदना प्रकट की।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *