नवीन चौहान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने स्वयं ही ट्वीट करके दी है। मुख्यमंत्री ने संक्रमित होने की जानकारी के बाद अपने संपर्क में आए लोगों से कहा है कि वह खुद की कोरोना जांच करवाएं। साथ ही एहतियात बरतते हुए खुद को अन्य लोगों से अलग कर लें। मुख्यमंत्री के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद शासन में भी हड़कंप मचा है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि मैं कोरोना गाइडलाइन का पूरा पालन कर रहा हूं।
डॉक्टर की सलाह के अनुसार स्वयं को क्वारंटीन करूंगा और इलाज कराऊंगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता से वह अपील करते हैं कि सावधानी रखें, जरा सी असावधानी कोरोना को निमंत्रण देती है।
कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने टवीट कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जल्द ठीक होने की कामना की है।