नवीन चौहान
लोकतंत्र में सरकार बनाने का मौका जनता के हाथों में होता है। आपका वोट ही आपकी सरकार होने का एहसास कराता है। इसीलिए आप घर में ना बैठे। तत्काल पोलिंग बूथ पर जाकर अपने अमूल्य वोट का दान करें। शाम पांच बजे तक पोलिंग होगी। महज तीन घंटे शेष है।
लोकतंत्र के महाकुंभ का स्नान जारी है। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पहले चरण में उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों के लिए मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया है। कड़ाके की गर्मी पड़ रही है। लेकिन इसके बावजूद आपका वोट अमूल्य है। आपके एक-एक वोट से आपके जनप्रतिनिधि का चयन होना है। ये मौका फिर पांच साल बाद मिलेगा। इसीलिए आप जल्दी ही अपने पोलिंग बूथ पर जाकर मतदान करें। आपका अमूल्य वोट ही पांच सालों तक आपको अपनी सरकार होने का एहसास करायेंगा।