दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान आदेश कुमार को मिली




नवीन चौहान
भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को राज्य स्तर पर अपने नेतृत्व में कई परिवर्तन किए। इसी परिवर्तन के तहत दिल्ली में भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को बदला गया है। दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के स्थान पर अब आदेश कुमार गुप्ता को कमान सौंपी गई है।
भाजपा हाईकमान ने छत्तीसगढ़, दिल्ली और मणिपुर में प्रदेश अध्यक्षों में फेरबदल किया है। विष्णुदेव साई को छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है और एस टिकेंद्र सिंह को मणिपुर का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। बता दें कि मनोज तिवारी का कार्यकाल समाप्त हो गया था। आदेश गुप्ता नॉर्थ एमसीडी के पूर्व मेयर रह चुके हैं और वर्तमान में पार्षद हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *