किट्टी क्वीन भाजपा नेत्री शिवांगी त्रिपाठी पर एफआईआर




नवीन चौहान
किट्टी के अवैध कारोबार में हरिद्वार के सैंकड़ों पीडि़तों की रकम डकारने वाली भाजपा नेत्री शिवांगी त्रिपाठी के खिलाफ नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। उक्त भाजपा नेत्री पूर्व में धोखाधड़ी के मामले में जेल जा चुकी है। लेकिन एक बार फिर शिवांगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से किट्टी का प्रकरण सुर्खियों में आ गया है।
नगर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि शालिनी अरोड़ा पत्नी पंकज अरोड़ा ने एसीजेएम तृतीय की कोर्ट में शिवांगी त्रिपाठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई थी। शालिनी ने कोर्ट को बताया था कि शिवांगी त्रिपाठी और उनके पति विष्णु त्रिपाठी निवासीगण शंकर आश्रम और सुरेश अरोड़ा व ऋषभ अरोड़ा ने किट्टी के नाम पर उनके करीब तीन लाख चार हजार की रकम हड़प ली। जब इन लोगों से रकम वापिस मांगने गए तो उक्त सभी लोगों ने मारपीट और गाली गलौच की थी। इस संबंध में कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए है। कोर्ट के आदेश पर आरोपी चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बताते चले कि शिवांगी त्रिपाठी ने किट्टी का अवैध कारोबार संचालित किया था। जिसके चलते हरिद्वार के तमाम लोगों से काफी रकम एकत्रित कर ली। पीडि़त लोगों ने जब अपनी रकम वापिस करने की मांग तो उक्त भाजपा नेत्री ने लोगों को टरकाना शुरू कर दिया। इस प्रकरण में काफी बवाल हुआ था। एक बार ये प्रकरण सुर्खियों में आ गया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *