गंगा में संदिग्ध परिस्थितियों में डूबा किशोर, शव बरामद




नवीन चौहान
भाई के साथ गंगा में स्नान करने गया एक किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। देर रात्रि तक घर नही पहुंचा तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने किशोर की तलाश की। इसी बीच कनखल पुलिस ने एक अज्ञात शव को बरामद किया। जिसकी शिनाख्त किशोर के शव के रूप में हुई। पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है।
नगर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि अभिषेक उम्र 16 वर्ष पुत्र जितेंद्र निवासी ब्रहमपुरी हरिद्वार कल 30.06.2019 को विष्णु घाट हरिद्वार में नहा रहा था। उसके छोटे भाई आशु उम्र 12 साल द्वारा बताया गया कि वह भी साथ में था। लेकिन अभिषेक को नहाते हुए छोड़कर वह घर आ गया था। जब देर रात तक अभिषेक घर नहीं पहुंचा तब आशु द्वारा अपने परिवार वालों को यह बात बताई गई। परिजनों द्वारा विष्णु घाट पर जाकर देखा गया तो घाट के किनारे अभिषेक की चप्पल व नेकर पडें मिले। ऐसी सम्भावना है कि कहीं अभिषेक गंगा में बह गया हो। परिजनो की सूचना पर पुलिस ने तलाश की। कनखल पुलिस ने अभिषेक का शव बरामद किया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *