केबिनेट मंत्री मदन कौशिक के जन्मदिन हरकी पैड़ी पर काटा केक




नवीन चौहान, हरिद्वार।
नगर विकास मंत्री मदन कौशिक का जन्मदिन हरिद्वार में विभिन्न स्थानों पर धूमधाम के साथ मनाया गया। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न धार्मिक स्थलों पर जाकर मदन कौशिक की लंबी आयु के लिए पूजा अर्चना की। जबकि हजारों समर्थकों ने उनके घर जाकर उनके भाई मुकेश कौशिक को शुभकामनाएं दी। मां भागीरथी व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने हरकी पैड़ी पर मदन कौशिक के दीर्घायु होने की कामना मां गंगा से की और गंगाजी में दूध प्रवाहित किया। कार्यकर्ताओं ने हरकी पैड़ी पर एक कार्यक्रम आयोजित करते हुए केक काटा और प्रसाद वितरित किया।
11 जनवरी को उत्तराखंड के केबिनेट मंत्री मदन कौशिक का जन्मदिन है। इस दिन को खास बनाने के लिये भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग स्थानों पर अपने तरीके से मदन कौशिक का जन्मदिन मनाया। मां भागीरथी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने हरकी पैड़ी पर सुबह 11 बजे पूजा अर्चना का कार्यक्रम आयोजित किया। लेकिन मदन कौशिक के शहर से बाहर होने के चलते कार्यकर्ताओं के उत्साह में कोई कमीं दिखाई नहीं दी। कार्यकर्ताओं ने ब्रहमकुंड पर पूजा अर्चना करने के साथ ही दूध प्रवाहित किया और सभी भाजपाईयों ने मदन कौशिक के स्वस्थ रहने की कामना की। इस अवसर पर राहुल कांडपाल, सतीश मदान, विनोद मिश्रा, कमल बृजवासी, जोेगेंद्र अरोड़ा, धीरज पंचभैया, गगन पंचभैया,ठाकुर वीरेंद्र सिंह, रमेश गौड़, एंथोनी और विक्की अरोड़ा सहित सैंकड़ों भाजपाई उपस्थित रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *