मदन कौशिक ने हरिद्वार की जनता को क्या बोला, आप भी सुनिए वीडियो




नवीन चौहान,

हरिद्वार। निकाय चुनाव में हरिद्वार की मेयर सीट गंवाने के बाद कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दिल की गहराईयों से हरिद्वार की जनता का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार की जनता ने उनको जो प्यार दिया है वह उनका दिल से धन्यवाद देते हैं।
न्यूज127 से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि प्रदेश के स्थानीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भारी सफलता मिली है जिसके लिए प्रदेश की जनता को दिल से धन्यवाद ज्ञापित करता हूॅ। हरिद्वार स्थानीय निकाय चुनाव में हम लोग 3400 वोटों से पीछे रहे है, लेकिन जनता का भरपूर आशीर्वाद और सहयोग मिला है। इसके लिये हरिद्वार की महान जनता को बहुत ही धन्यवाद दिया है। आपने जो जनादेश दिया है उसके अनुरूप हमारे सभी पार्षद ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ पालन करेंगे। पूरे नगर निगम क्षेत्र में उन सभी सुविधाओं का ख्याल रखते हुए अपने कर्तव्य को आगे बढ़ायेंगे। पुन अपने सभी मित्रों का दिल से धन्यवाद देता हूं कि सात में पांच नगर निगम में भाजपा को सफलता मिली है।

नगर पालिका और पंचायतों में भी भाजपा को अच्छी सफलता मिली है। सबसे अधिक वार्ड के सदस्य भी भाजपा के जीतकर आए है। प्रदेश के अंदर गत वर्षो की तुलना में इस बार बहुत आगे बढ़े है। इसके लिये प्रदेश की जनता का भी आभार व्यक्त करता हूं। बताते चले कि नगर विधायक और वर्तमान में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक विगत चार बार हरिद्वार से विधायक पद का चुनाव जीते है। उनके चुनावी प्रबंधन का लोहा विपक्षी पार्टी के नेता भी मानते रहे हैं। जब भी चुनाव हुए मदन कौशिक का मत प्रतिशत भी बढ़ा है। मदन चुनाव जीतने की कला में पूरी तरह माहिर है। लेकिन हरिद्वार के इतिहास में पहली बार हुआ कि मदन कौशिक निकाय चुनाव में मेयर प्रत्याशी को जीत दिलवाने में नाकाम रहे है। भाजपा मेयर प्रत्याशी की हार को कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जा रहा था। लेकिन मदन कौशिक ने इस चुनावी हार के बाद एक बार फिर जनता का आभार व्यक्त कर उनको धन्यवाद ज्ञापित किया हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *