हरिद्वार भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग




नवीन चौहान
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने मेयर अनिता शर्मा और उनके पति अशोक शर्मा की कार्यशैली पर सवालों की झड़ी लगा दी है। उन्होंने कहा कि मेयर कुछ करना तो चाहते नहीं हैं। निरीक्षण के नाम पर बस राजनीति चमकाने में लगे है। जनता ने जनादेश निरीक्षण करने के लिए नहीं दिया है। जनता रिजल्ट चाहती है। निरीक्षण से इस शहर का भला होने वाला नही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने नगर निगम को अधिकार संपन्न बनाया है। इसका उपयोग कर हरिद्वार की जनता के लिए विकास कार्यो को पूरा करे।
मध्य हरिद्वार स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने मेयर अनिता शर्मा के निगम प्रशासन के सरकार के दबाव में सहयोग नहीं करने के आरोपों का खण्डन किया। उन्होंने कहा है कि सरकार व शहरी विकास मंत्री निगमों को अधिकार संपन्न बनाने के लिए कृतसंकल्प हैं। हाल ही में मेयर के वित्तीय अधिकार बढ़ाकर सरकार ने अपनी मंशा को साफ भी कर दी है। उन्होंने कहा कि मेयर ने अभी तक शहर के विकास के लिए एजेंडा भी तय नहीं कर किया हैं। ना ही अभी तक बोर्ड बैठक कर पायी हैं। मेयर को आरोप लगाने के बजाए बोर्ड बैठक बुलाकर पार्षदों से विकास के लिए प्रस्ताव लेने चाहिए। शहर के विकास समस्याओं के समाधान के लिए काम करना चाहिए। इसमें सरकार पूरा सहयोग करने के लिए तैयार है। केवल निरीक्षण करने से शहर का भला होने वाला नहीं है। निगम में शामिल हुए नए इलाकों की सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए संविदा पर कर्मचारी नियुक्त किए जाएं। कर्मचारियों को बोर्ड फंड से भुगतान किया जाए। विकास तिवारी ने आरोप लगाया मेयर पति राजनीतिक कार्यकर्ता के तौर पर काम करते हुए राजनीति कर रहे हैं। इससे कामकाज प्रभावित हो रहा है। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष कामिनी सड़ाना भी मौजूद रही। भाजपा उपाध्यक्ष विकास तिवारी से पूर्व कांग्रेस मेयर अनिता शर्मा ने प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए नगर निगम के अधिकारियों के सरकार के दबाव में काम करते हुए उनका सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया था। मेयर अनिता शर्मा कहा कि सभी पार्षद अपने अपने वार्डो की सफाई, स्ट्रीट लाईट और अन्य विकास कार्यो को कराने के लिए परेशान हैं। लेकिन अधिकारियों का सहयोग नहीं मिल पाने की वजह से समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। प्रेस वार्ता के दौरान पार्षद अनुज सिंह, पूर्व सभासद अशोक शर्मा सहित कई पार्षद व कांग्रेस नेता मौजूद रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *