सोनी चौहान
हरिद्वार के एक व्यक्ति का शव जटवाड़ा पुल बैराज मे मिला है। पुलिस ने बताया की मृतक 24 दिसंबर से लापता चल रहा हैै। मृतक की पहचान उसके पुत्र द्वारा की गई।
2 जनवरी 2020 को जटवाड़ा पुल बैराज में से शव बरामद हुआ है। शिनाख्त करने पर पता चला कि मृतक 24 दिसंबर 2019 से लापता चल रहा था। मृतक नाम जगदीश सिंह पुत्र गिरीराज सिंह निवासी द्वारका बिहार जगदीशपुर कनखल हरिद्वार था। पुलिस टीम ने बताया कि शव की शिनाख्त मृतक के पुत्र प्रशांत विक्रांत ने की। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही करने बाद शव को पीएम मोर्चरी एचएमजी अस्पताल हरिद्वार में भेजा गया। कार्यवाही के बाद शव को परिजानों को सुपुदर्ग कर दिया जायेंगा।
बताते चले कि मृतक की गुमशुदगी की रिपोर्ट कनखल थाने में 24 दिसंबर को दर्ज की गई थी। शव को जटवाड़ा पुल की नहर से बाहर निकाल लिया गया है। शव को बहार निकालने में जल पुलिस के कांस्टेबल गौरव शर्मा, कांस्टेबल कुलतर सिंह और स्थानीय बैराज कर्मी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।