जयराम आश्रम में दिखी भारतीयता की झलक, राजनीति से ऊपर है संत




नवीन चौहान
देश को धर्म के मार्ग पर लेकर चलने वाले संत राजनीति से बहुत ऊपर होते है। राजनैतिक विचारधारा को द​रकिनार कर भारतीय संतों की पूजा वंदना की जाती है। ऐसी ही प्रेम सौहार्द और एकता की झलक जयराम आश्रम में उस वक्त दिखाई दी जब विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल,केबिनेट मंत्री मदन कौशिक, तमाम भाजपाई व कांग्रेसी जयराम आश्रम पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंचे और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। ये खुशी के पल किसी भी भारतीय को गौरवांवित करने वाले है।
जयराम आश्रम पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भारत के विभिन्न राज्यों से भारी संख्या में आए भक्तों ने जयराम आश्रम पीठाधीश्वर को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इन्ही सबके बीच तमाम राजनैतिक संगठनों से जुड़े गणमान्यों ने भी महाराज श्री से आशीर्वाद लिया। वही उत्तराखंड के विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल व केबिनेट मंत्री मदन कौशिक भी महाराजश्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंचे और आशीर्वाद लिया। हालांकि महाराज श्री कांग्रेस विचारधारा से जुड़े है। लेकिन उनके जन्मोत्सव में भाजपाई के पहुंचने से देश में एकता, प्रेम और सौहार्द के साथ संतों के प्रति आस्था और विश्वास की भावना को बल मिला है। जन्मोत्सव कार्यक्रम में कई धार्मिक अनुष्ठान किए गए। जिसमें भारी संख्या में भक्तों ने प्रतिभाग किया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *