आत्म निर्भर भारत बनाने हेतु ज्ञान शक्ति को सम्पदा में बदलना जरूरी- डा. ध्यानी




नवीन चौहान
श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। इस राष्ट्रीय पर्व के शुभ अवसर पर कुलपति डा0 पीताम्बर प्रसाद ध्यानी द्वारा 74वां स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय मुख्यालय में ध्वजारोहण किया गया और सभी प्रदेश व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनांए दी गयी। विश्वविद्यालय के इस कार्यक्रम में समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
डा0 ध्यानी ने इस अवसर पर स्वतंत्रता के इतिहास पर और उसमें अहम भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, वीर अमर शहीदो और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के बारें में विस्तृत रूप से विचार व्यक्त किये। उन्होने पिछले 73 वर्षो में अपने देश की महत्वपूर्ण उपलब्ध्यिों जैसे सैन्य शक्ति और वैज्ञानिक उपलब्धियों, और सांस्कृतिक विविधता आदि का जिक्र भी किया। और बताया कि आज कैसे हमारी वैश्विक पहचान एक सैन्य शक्ति, ज्ञान शक्ति और आर्थिक शक्ति के रूप में हो रही है। उन्होने आवह्नन किया कि अब देश को विकसित देश व महाशक्ति बनकर विश्व गुरू बनना है, इसके लिये उन्होने विशेष रूप से 5 बिन्दुओं पर अपने विचार विस्तृत रूप में रखे। उन्होंने कहा कि हमें –
1. बढ़ती जनसंख्या को कम करना होगा क्योकि यह विकास को अवरोधित करती है।
2. गरीबी को समाप्त करना होगा, क्योकि यह विकास की प्रक्रिया को बाधित करती है।
3. भष्ट्राचार को समाप्त करना होगा, क्योकि यह लोकतंत्र को कमजोर करता है।
4. ज्ञान शक्ति को सम्पदा में बदलना होगा क्योकि यह जन-जन के जीवन में खुशहाली लाती है।
5. अपने देश को आत्म निर्भर और विकसित बनाना होगा ताकि हम विश्वगुरू बन सके।

अन्त में डा0 ध्यानी ने विश्वविद्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में वृद्धि कर और उत्पादकता बढाकर आत्मनिर्भर भारत बनाने में अपना योगदान निश्चित करने की अपील की।

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव दिनेश चन्द्रा, परीक्षा नियंत्रक डा0 रमेश सिंह चौहान, सहायक परीक्षा नियत्रंक डा0 हेमन्त बिष्ट, बी0एल0 आर्य, एस0डी0 नौटियाल, प्र0 निजी सचिव कुलपति कुलदीप सिंह नेगी, रणजीत सिंह रावत, योगम्बर भण्डारी, रविन्द्र कुमार, अमित सजवाण, जगवीर पुण्डीर, महेश उनियाल, राहुल, जयपाल, गजेन्द्र रावत, नीरज, अर्जुन नेगी आदि समस्त कर्मचारी गण उपस्थित रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *