रैली निकालकर दिया पलास्टिक के झण्डे प्रयोग नहीं करने का संदेश




नवीन चौहान

बीइंग भगीरथ के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्लास्टिक के तिरंगे झण्डों का इस्तेमाल नहीं करने के प्रति लोगों को प्रेरित करने हेतु मालवीय चौक से भगतसिंह चौक तक जनजागरूकता रैली निकाली गयी। इस अवसर पर संयोजक शिखर पालीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय भावना जागृत करने हेतु प्लास्टिक के प्रति जनजागरूकता रैली निकाली गयी है। बड़ी संख्या में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्लास्टिक के तिरंगे झण्डों का इस्तेमाल किया जाता है। कई बार प्लास्टिक से बने झण्डों को सड़कों पर फेंक दिया जाता है। जिससे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान होता है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक का इस्तेमाल वैसे भी गलत है। प्लास्टिक प्रदूषण को बढ़ावा देती है। गंगा को भी प्लास्टिक से बड़ा खतरा बनता जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों एवं व्यापारियों तथा सामाजिक संगठनों से भी अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्लास्टिक से बने तिरंगे झण्डे को ना खरीदें। क्योंकि प्लास्टिक से बना तिरंगा झण्डा कई बार इधर उधर फेंक दिया जाता है। स्कूल कालेजों के आयोजन में भी बड़ी संख्या में तिरंगे झण्डे का प्रयोग किया जाता है। उन्होंने कहा कि कपड़े के बने झण्डे को ही खरीदना चाहिए। अमित जांगिड़ व अभिनव ने कहा कि राष्ट्र भावना सभी के अंदर होनी चाहिए। तिरंगे झण्डे का अपमान किसी भी सूरत में नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकांश बाजारों में प्लास्टिक के तिरंगे झण्डे बड़ी मात्रा में दुकानों पर बिक्री के लिए रखे जाते हैं। व्यापारियों को भी इस मुहिम से जुड़ना चाहिए और प्लास्टिक के झण्डों के स्थान पर कपड़े के झण्डों का उपयोग ही कार्यक्रमों के लिए किया जाए। बीइंग भगीरथ प्लास्टिक को पूर्ण रूप से बंद करने की मांग करती है। इसी उद्देश्य से यह जन जागरूकता रैली निकाली गयी। बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने जनजागरूकता रैली में हिस्सा लिया। इस अवसर पर आदित्य, शिवम जोशी, जितेंद्र, हन्नी, विपिन, मोहित, हितेश, संदीप, पंकज त्यागी, दिव्या आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *