हरिद्वार सीट पर ज्योतिष के गणित में भाजपा का पलड़ा भारी




नवीन चौहान
हरिद्वार। उत्तराखंड में पहले चरण के मतदान में 11 अप्रैल को मतदान होना है। इन चुनावों से 17वीं लोकसभा का गठन होगा। उत्तराखण्ड की पांच संसदीय सीटों वाले प्रदेश में पूर्व के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने अपना परचम लहराया था और पांचों सीटों पर जीत हासिल की थी।, इस बार भी भाजपा अपने पूर्व के प्रदर्शन को दोहराने का दावा कर रही है।
रोचक हो चुके चुनावों में हरिद्वार और नैनीताल सीट पर सभी कही निगाहें हैं। इसमें भी नैनीताल सीट सबसे हाट सीट मानी जा रही है। जहां कांग्रेस के हरीश रावत का मुकाबला भाजपा के अजय भट्ट से है। वहीं हरिद्वार सीट पर भाजपा ने सिटिंग एमपी डा. रमेश पोखरियाल निशंक पर अपना दांव पुनः लगाया है। जबकि कांग्रेस ने सभी दावों और संभावनाओं को दरकिनार करते हुुए अम्बरीष कुमार पर दांव खेला है। दोनों के बीच मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है।
ज्योतिषाचार्य पं. देवेन्द्र शुक्ल शास्त्री के अनुसार वर्तमान में ग्रहों की स्थिति के मुताबिक भाजपा प्रत्याश्ी की स्थिति मजबूत दिखाई दे रही है। ग्रहों की स्थिति 6 अप्रैल यानी नव संवत्सर को बदल जाएगी। जिसमें सूर्य ग्रह मीन राशि में प्रवेश करेगा और मंगल वृष राशि में जबकि बृहस्पति और शनि धनु राशि में होंगे। ऐसे में सत्तारूढ़ दल को इसका फायदा होगा। स्पष्ट है कि ग्रहों की दशा का लाभ भाजपा प्रत्याशी को मिलेगा। श्री शुक्ला के मुताबिक भाजपा प्रत्त्याशी का प्रदर्शन भी विगत चुनाव से बेहतर होने की संभावना दिखाई दे रही है। उन्होंने दावा किया की ग्रहों की दशा के मुताबिक फिर से केन्द्र में भाजपा की सरकार बनने के योग बन रहे हैं। वहीं नैनीताल सीट पर भी भाजपा प्रत्याशी की स्थिति मजबूत है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *