दिल्ली में झाडू करेंगी सभी का सूपड़ा साफ, कमल भी मुरझायेगा




नवीन चौहान
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की झाडू सभी राजनैतिक पार्टियों का सूपड़ा साफ करती दिखाई पड़ रही है। भाजपा दूसरे नंबर पर आती दिखाई पड़ रही है। जबकि कांग्रेस को अच्छे दिनों के लिए काफी लंबे वक्त तक इंतजार करना पड़ सकता है। एक्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक ही आप बढ़त बनाए हुए है। 50 से अधिक विधानसभा सीटों पर आप के प्रत्याशी आगे चल रहे है।
11 फरवरी 2020 को दिल्ली विधानसभा चुनावों के परिणामों को लेकर गिनती जारी है। सुबह ठीक आठ बजे मतगणना शुरू हो गई। जिसके बाद से आम आदमी पार्टी में जर्बदस्त उत्साह देखने को मिला। पहले राउंड की गिनती पूरी होने तक आप काफी बेहतर स्थिति में नजर आ रही है। वही भाजपा और कांग्रेस के खेमों में मायूसी है। अरविंद केजरीवाल सत्ता की कुर्सी पर चढ़ते दिखाई पड़ रहे है। बताते चले कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल को करारी शिकस्त देने के लिए भाजपा ने पूरी रणनीति तैयार की थी। भाजपा के तमाम दिग्गज चुनाव प्रचार करने मैदान में आ डटे। जनता को कई लोकलुभाव वायदे किए गए। भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ से लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सतपाल महाराज और कई केबिनेट मंत्रियों ने चुनाव प्रचार किया। लेकिन दिल्ली की जनता के मूड को भांपने में भाजपा नाकाम रही। चुनावी नजीजे तो दोपहर बाद तक साफ होंगे। लेकिन सत्ता की कुर्सी पर झाडू लहरायेगी ऐसा प्रतीत होता दिखाई पड़ रहा है।

रुझान में आम आदमी पार्टी 53 सीटों पर और भारतीय जनता पार्टी 17 सीटों पर आगे है। तीसरा राउंड में पटपड़गंज से मनीष सिसोदिया 500 वोट से पीछे चल रहे हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *