पत्नी की हत्या कर फरार आरोपी पति गिरफ्तार




नवीन चौहान
पत्नी की बड़ी बेरहमी से कत्ल करने के बाद फरार आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रविनाथ ने अपनी पत्नी बन्तो देवी की हत्या कर दी थी। जिसके बाद से पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी थी। घटना पथरी थाना क्षेत्र की है।
9 अक्टुबर की रात को कन्ट्रोल रूम, रूड़की हरिद्वार ने सूचना दी कि कॉलर चीनू ने बताया कि मेरी बहन बन्तो देवी पत्नी रविनाथ निवासी सपेरा बस्ती, घिस्सुपुरा, थाना पथरी हरिद्वार की मेरे जीजा रविनाथ ने हत्या कर दी है। चीनू पुत्र सिंघानाथ निवासी सपेराबस्ती घिस्सुपुरा, थाना पथरी हरिद्वार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। थाना प्रभारी सुखपाल सिंह मान मौके पर पहुंचे और तत्काल घटना स्थल का निरीक्षण किया तथा साक्ष्य संकलन किया। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया।
एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस के निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने अभियुक्त की तलाश जारी करते हुए विभिन्न स्थानों सपेरा बस्ती, चण्डीपुल के निचे, भानियावाला, हरिपुरकलां, ऋषपना पुल के पास देहरादून, बिजनौर, यमुनानगर आदि स्थानों पर दबिशें दी गई। आरोपी रविनाथ को 11 अक्टूबर को पथरी के जंगलों से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की निशादेहीं पर रेलवे लोडिंग, अनलोडिंग यार्ड की झाडियों से बरामद किया गया। आरोपी पर मुकदमा कर के जेल भेजा गया।
पुलिस टीम
सुखपाल सिंह मान थानाध्यक्ष पथरी, उपनिरीक्षक उमेश प्रभारी चौकी फेरूपुरा, उपनिरीक्षक गजेन्द्र रावत, एएसआई संजीव यादव, एएसआई रतिराम, कांस्टेबल अशोक, कांस्टेबल नारायण, कांस्टेबल सुखविन्दर, कांस्टेबल मनीष, महिला कांस्टेबल तपन


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *