पति ने व्हाट्सएप पर कराई कॉलगर्ल की बुकिंग, निकली उसकी पत्नी, जानिये पुरी खबर




सोनी चौहान
दिनेशपुर के एक युवक ने व्हाट्सएप पर कालॅगर्ल की बुकिंग कराई थी। और जब वह सामने आई तो वह उसकी की पत्नी निकली। दरअसल पति को अपनी पत्नी का कॉलगर्ल होेने की जानकारी प्राप्त हुई थी। पति ने अपनी पत्नी का भंडाफोड़ करने के लिए महिला दलाल के माध्यम से कॉलगर्ल की मांग की। महिला दलाल ने युवको व्हाट्सएप पर कई युवतियों की फोटो भेजी जिसमें से उसकी पति की फोटो भी थी। उस युवक ने अपनी पत्नी की बुकिंग कर दी। और जब वह कॉलगर्ल युवक के बताये पते पर पहुंची तो वह उसकी पत्नी थी।
वह पहुंची तो दोनो का आमना-सामना हुआ तो दोनों में हाथापाई हो गई। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ गंभीर आरोप लगाये और पुलिस मेें अपनी अपनी तहरीर दे दी। एएसपी ने मामले में जांच कराने की बात कही है।
आईटीआई थाना क्षेत्र की युवती का विवाह कुछ वर्ष पूर्व दिनेशपुर निवासी युवक के साथ हुआ था। लेकिन विवाह के बाद उक्त महिला अधिकतर समय ससुराल में न रहकर मायके काशीपुर में ही रहती थी।
युव​ती की सहेली ने ही दी थी उसके पति जानकारी
बताते दे कि युवती की ​ही एक सहेली ने उसके पति को यह बताया था कि वह एक कॉलगर्ल है। बीते दिनों दोनों सहेलियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस पर सहेली ने महिला के पति को फोन कर उसकी पत्नी के कॉलगर्ल होने की जानकारी दे दी। उसने बताया कि श्यामपुरम में रहने वाली एक महिला के माध्यम से वह काम करती है। उसने दलाल महिला का मोबाइल नंबर भी उसके पति को दे दिया। इस पर महिला के पति ने फोन कर दलाल महिला से संपर्क किया।
पति पत्नी के बीच हुई मारपीट
जब महिला के पति ने दलाल महिला से बता की और एक कॉलगर्ल उपलब्ध कराने को कहा तो उस दलाल महिला ने उसे व्हाट्सएप पर कई युवतियों के फोटो भेजी। उनमें से उसकी पत्नी का भी फोटो था। उसने दलाल महिला से उसे बुक करने को कहा। डीलिंग के मुताबिक उक्त महिला बताए गए पते पर पहुंच गई। वहां आमना-सामना होने पर दोनों के बीच मारपीट हो गई।
महिला ने पति पर उसकी सहेली के साथ संबंध रखने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर सौंपी। उधर, उसके पति ने एएसपी राजेश भट्ट से मिलकर अपनी पीड़ा बताई। उसने मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *