होटल में चल रहा था हाई प्रोफाइल सैक्स रैकेट, 20 से अधिक लड़के-लड़की हिरासत में




मेरठ। शहर के लालकुर्ती थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल में सैक्स रैकेट चलने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। छापामारी के दौरान होटल के अंदर से दो दर्जन से अधिक लड़के लड़की हिरासत में लिए गए। पुलिस को होटल के अंदर से कुछ आपत्तिजनक सामान भी मिला है। पुलिस ने होटल स्टॉफ को भी अपनी हिरासत में ले लिया है। पुलिस पकड़े गए लड़के और लड़कियों से पूछताछ कर रही है।
शहर बेगमपुल चौराहे के पास स्थित होटल औसम में एएचटीयू व लालकुर्ती पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। पुलिस के मुताबिक काफी दिनों से इस होटल में सैक्स रैकेट का संचालन किये जाने की सूचना मिल रही थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब दो दर्जन से अधिक लड़के-लड़कियों को मौके से हिरासत में लिया है। पुलिस पकड़े गए सभी युवक व युवतियों से पूछताछ कर रही है। वही, होटल स्टाफ को हिरासत में लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस की इस कार्यवाही से होटल में हड़कंप मच गया है। होटल के बाहर तमाशबीनों की भारी भीड़ जुटी है। मौके पर सीओ कैंट संजीव देशवाल, एएचटीयू प्रभारी बृजेश सिंह के अलावा महिला पुलिस व इंस्पेक्टर लालकुर्ती दिलीप सिंह मौजूद हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *