हरिद्वार प्रदेश व्यापार मंडल ने किया महानगर व्यापार मंडल की कार्यकारणी का गठन




गगन नामेदव
हरिद्वार प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने संरक्षक मंडल व जिलाध्यक्ष से विचार विमर्श कर महानगर व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का गठन कर घोषणा की। जिसमें महानगर अध्यक्ष मयंकमूर्ति भट्ट, महामंत्री सुमित अरोड़ा व कोषाध्यक्ष पद पर हिमांशु राजपूत की घोषणा की गई।
कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा संगठन मंत्री राजीव शर्मा, दीपक नेगी व आरूष साराभाई बने। इस मौकेेेे पर पूर्व राज्य मंत्री डा संजय पालीवाल ने कहा कि व्यापारियों के सामने बहुत संकट खड़ा रोजी रोटी को लेकर खड़ा हो गया है। कोरोनावायरस वैश्विक महामारी ने व्यापारियों के व्यापार को बुरी तरह चौपट कर दिया हैए जिससे व्यापारियों के सामने रोजी रोटी अन्य समस्याएं बड़ी हो गई है। सरकार को इस समय व्यापारियों के साथ कंधे के साथ कंधा मिलाकर खड़ा होना चाहिए। व्यापारियों के सभी टैक्स बिजली पानी स्कूल की फीस माफ होनी चाहिए। व्यापार मंडल को व्यापारियों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना चाहिए। इस मौके पर पूर्व प्रथम महापौर मनोज गर्ग ने कहा कि शहर का व्यापार मंडल कई गुटों में बंटा हुआ है ऐसे में प्रदेश व्यापार मंडल व्यापारियों के हितों की लड़ाई को शासन प्रशासन तक पहुंचा रहा है। हमें व्यापारी हितों की लड़ाई साफ मन से लड़नी चाहिए। व्यापारियों को व्यापार मंडल के साथ जुड़कर अपनी लड़ाई लड़नी चहिये। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शिवकुमार कश्यप, महामंत्री डॉ विशाल गर्ग ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश व्यापार मंडल केवल व्यापारियों के हितों की लड़ाई लड़ने के लिए बना है। व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी और शासन प्रशासन तक व्यापारियों के हितों को रखा जाएगा। यदि शासन प्रशासन ने व्यापारियों की समस्याओं को अनदेखा किया तो व्यापारियों को साथ लेकर अपनी बात मनवाने तक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदेश व्यापार का उद्देश्य केवल व्यापारी हित है। कार्यक्रम में वरिष्ठ व्यापारी नेता तेज प्रकाश साहू, शहर अध्यक्ष आदेश मारवाड़ी, युवा शहर अध्यक्ष गौरव मेहता, विशाल मूर्ति भट्ट, सुदेश प्रदीप अग्रवाल, समीर अग्रवाल, जिला सचिव गुलशन भसीन, आशीष जैन, राजकुमार अग्रवाल, नितिन शर्मा आदि व्यापारी नेता उपस्थित रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *