हरिद्वार में एक व्यक्ति की हत्या, कनखल की घटना




नवीन चौहान
हरिद्वार में एक व्यक्ति की हत्या होने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घायल को लावारिश अवस्था में नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल ने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजन शव को घर ले गए। चिकित्सकों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस को पता चला कि आसपास कोई झगड़ा हुआ था। पुलिस ने झगड़ा स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस पंचनामे की कार्रवाई कर रही है। तथा मृत्यु का कारण जानने का प्रयास कर रही है। फिलहाल पूरी स्थिति तो पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पायेगी। लेकिन इस पूरे प्रकरण में शराब पीकर मारपीट होने का अंदेशा प्रतीत हो रहा है। घटना कनखल जगजीतपुर की है।
कनखल के विष्णु गार्डन निवासी राजेंद्र सिंह 48 पुत्र फूल सिंह जगजीतपुर में एक ढाबे पर कार्य करता था। राजेंद्र सिंह की सुबह जगजीतपुर के एक अस्पताल में मृत्यु होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सुबह करीब नौ बजे कनखल थाना प्रभारी हरिओम राज चौहान, जगजीतपुर चौकी प्रभारी शंभू सिंह सजवाण और उप निरीक्षक संदीप चौहान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। ढाबे पर मौजूद लोगों से पूछताछ की गई तो पुलिस को कोई सफलता नही मिली। पुलिस को यह मालूम चला कि एक झगड़ा हुआ था। झगड़ा किसने किया, किसके साथ किया और राजेंद्र अस्पताल कैसे पहुंचा। तमाम सवाल पुलिस को परेशान कर रहे थे। इन सवालों की तलाश में पुलिस राजेंद्र के बेटे आशु के पास पहुंची। पुलिस की टीम परिजनों और ढाबे के आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। प्रथमदृष्टया पूरा घटनाक्रम गैर इरादतन हत्या की ओर इंगित कर रहा है। संभावना जताई जा रही है कि शराब के नशे में कुछ लोगों ने राजेंद्र से मारपीट की। जिसके बाद घायल राजेंद्र को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया हो। पुलिस तफ्तीश करने में जुटी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *