मित्र पुलिस ने दिखाई मानवता, आपदा पीडि़तों को एक दिन का वेतन, जानिए पूरी खबर




नवीन चौहान, हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने केरल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा से पीडि़त लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाये है। हरिद्वार पुलिस ने केरल बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए अपना एक दिन का वेतन देने का निर्णय लिया है। पुलिस की इस पहल का सभी ने स्वागत किया हैं।
बताते चले कि भारत का केरल राज्य इन दिनों प्राकृतिक आपदा की चपेट में है। पूरे प्रदेश में त्राहिमाम मचा हुआ है। आपदा पीडि़तों की मदद के लिये पूरे देश के विभिन्न राज्यों से राहत सामग्री भेजी जा रही है। केंद्र और राज्य सरकार भी केरल की मदद करने में जुटी है। इसी क्रम में हरिद्वार की मित्र पुलिस ने भी अपने हाथ आगे किये। मित्र पुलिस ने स्वेच्छा से एक दिन का वेतन केरल आपदा पीडि़तों को देने की पेशकश की। पुलिसकर्मियों के एक दिन का वेतन आपदा पीडि़तों को देने की सच्चाई की पुष्टि एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने की। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने बताया कि केरल राज्य में आई बाढ़ की विभीषिका झकझोर देने वाली है। ऐसे में हम सभी का कर्तव्य बनता है कि बाढ़ पीडि़तों की मदद की जाए। इसी के चलते हरिद्वार पुलिस ने अपने एक दिन का वेतन पीडि़तों की मदद के लिए देने का निर्णय लिया है। जिसकी कुल रकम करीब 30 लाख रुपये होगी। कहा कि हरिद्वार पुलिस भी बाढ़ पीडि़तों के दुख में उनके साथ हैं। उन्होंने केरल राज्य की स्थिति शीघ्र सामान्य होने, बीमार लोगों के शीघ्र स्वास्थय की कामना करते हुए सभी से मदद के लिए आगे आने की अपील की है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *