नवीन चौहान, हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र के कांगड़ी गांव इलाके में रविवार को 5 की साल बच्ची गंगा में डूब गई। जल पुलिस ने काफी देर तक बच्ची की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। ग्रामीण अपने स्तर पर भी बच्ची की तलाश कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक 5 वर्षीय वंशिका पुत्री सुशील अपने भाई-बहनों और अन्य बच्चों को साथ सुबह गंगा नदी के किनारे खेलने गए थे। इसी दौरान वंशिका घाट की सीढ़ियों पर बैठ कर एक बोतल में पानी भर रही थी। तभी अचानक उसका बैलेंस बिगड़ गया और गंगा में डूब गई। बच्चों ने वंशिका को डूबता देख शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक वंशिका डूब चुकी थी। ग्रामीणों के मुताबिक वंशिका जिस जगह डूबी है, वहां पर 20-25 फीट गहराई है।
ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना जल पुलिस को दी। जवानों ने बोट के सहारे काफी देर तक नदी में बच्ची की तलाश की। लेकिन उन्हें भी कोई सफतला नहीं मिली। एसओ श्यामपुर कुलदीप शाह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। जहां घटना घटित हुई है वहां काफी गहराई है। इसीलिए रेस्क्यू करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अभी किशोरी का कुछ पता नहीं चल पाया है।