अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस डीएम ने किया 118 महिलाओं को सम्मानित, जानिए पूरी खबर




नवीन चौहान, हरिद्वार। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस हरिद्वार में हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं के सम्मान में जिला मुख्यालय रोशनाबाद में कई कार्यक्रम आयोजित हुए। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित महिला सम्मान समरोह में जिलाधिकारी दीपक रावत एवं मुख्य विकास अधिकारी स्वाति एस.भदौरिया ने संयुक्त रुप से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी ने बालिका शिशु से केक कटवाकर किया। जिसके माध्यम से जिलाधिकारी ने ’बेटी बचाओ-बेटी पढाओ का सन्देश जनपदवासियों को दिया है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कुल 21 महिला अध्यापिकाओं समेत 118 महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें मीरा भरद्वाज, शशि श्रीवास्तव, अंजना ध्यानी, हेमा, नीलम, सरवरी खातून, मंजू सैनी, तस्लीमा, प्रतिभा सैनी, सरस्वती कुलाश्री, नीलम, साधना शर्मा, अर्पणा शर्मा, हर्षलता शर्मा, सुमन सेमवाल, विनीता गुप्ता, लक्ष्मी संगीता, आरती सिन्हा, रंजना, पूनम राणा एवं कमलेश चौहान शामिल हैं।
वहीं विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कुल 90 महिला अधिकारियों, कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, जिनमें समाज कल्याण विभाग से रीनू सैनी, खेल विभाग से, कविता राणा, पूर्ति विभाग से, ममता ग्वाड़ी, बिन्दु नेगी, पूनम सैनी व उषा पाण्डे, लोनिवि से, यशोधरा बिष्ट, सहकारी विभाग से, उर्मिला देवी, कृषि विभाग से, पारुल चौधरी, अवतारी सती, ऋतु कुकरेती जुयाल व कमला देवी, खादी ग्रामाद्योग विभाग से, सुनीता बहुखण्डी, पशुपालन विभाग से, ऋचा सिंह व आशा भट्ट, उरेडा विभाग से, वन्दना, ग्राम्य विकास विभाग से, शशि व विजय लक्ष्मी पोख्रियाल, शिक्षा विभाग से, गीता नेगी, पूर्णिमा, कादम्बरी व नाहिद प्रवीन, डीआरडीए से, बचूली देवी, मंजू देवी, बालेश देवी व विनीता, पुलिस विभाग से, साधना त्यागी व कल्पना गहलोत, आंगनबाड़ी केन्द्रों से, राजेन्द्री रानी, रेशमा, शिक्षा देवी, साबिया, प्रतिभा शर्मा, उमेश धीमान व पूनम सैनी, बाल बिकास परियोजना से, पूनम रावत, संतोष नेगी, योगिता सिंह कटियार, गीता शर्मा, रिचा गर्ग, बीना गिरी, गीता भण्डारी, कविता जाखड, यशोधरा शर्मा, लक्ष्मी यादव, सुनीता जोशी, प्रीति भण्डारी, राखी व आशा भट्ट, वन स्टाप सेन्टर से, दुर्गामल, स्वास्थ्य विभाग से, प्रीति डंगवाल, सोनिया चौहान, ममतेश, बृजेश, आशा शर्मा, चन्द्रावती, नीलम, भारती, कलावती, रामरती, मिथिलेश, प्रतिभा, रीना मुंगर, रेनु चौहान, मुनेश, आदेश, नीलेश, पूनम गुप्ता, चन्द्रा, पुष्पा, शैलबाला, बबीता, रेखा लौदी, बबली सैनी, नीलिमा, निकिता, रीता भागर्व, लक्ष्मी राय, बीना सैनी, सरिता रानी, छबी, नीना, डॉ0 सीमा सलार, शिल्पा शर्मा, रिचादीप गुप्ता, विरिका सहारन, रेनु जैन, मनीषा अग्रवाल, प्रीती अरोड़ा एवं कावेरी गुप्ता शामिल हैं।
नगर निगम हरिद्वार से 07 महिलाओं को सम्मानित किया गया जिसमें कमलेश चौहान, सुनीता सक्सेना, शशि खण्डूरी, सुषमा कौशिक, कृष्णा यादव, ममता, बबीता एवं सीमा शामिल हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *