हरिद्वार में पति पर पत्नी को कुचलने का आरोप, कांग्रेसी पार्षद कर रहा मदद,देंखे वीडियो




नवीन चौहान
जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती एक महिला ने अपने ही पति पर वाहन से कुचलने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि कोर्ट से आने के दौरान हरिद्वार बाइपास मार्ग पर उसके पति ने उसकी स्कूटी वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई। इस घटना से पूर्व कोर्ट परिसर में उसके पति ने उसे धमकी भी दी थी। लावारिश हालत में सड़क पर बेहोश पड़े होने की दशा पर स्थानीय राहगीरों से उसे महिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है। पीड़िता का आरोप है कि एक कांग्रेसी पार्षद इस परिवार की मदद कर रहा है। जबकि पुलिस उनका मुकदमा दर्ज नही कर रही है। पीड़िता ने अपनी उम्मीद मीडिया से लगाई है। घटना नगर कोतवाली क्षेत्र हरिद्वार की बताई गई है।

पीड़ि़ता ममता सहानी पत्नी नवीन किशोर निवासी मुखियागली हरिद्वार ने नगर कोतवाली प्रभारी को तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री की शादी 13 सितंबर 2018 को मनास आनंद पुत्र अशोक आनंद निवासी गोलगुरूद्वारा ज्वालापुर के हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी। रूहानी के कुछ रोज बाद ही उसके ससुराल वाले उसे तंग करने लगे, उसके साथ मारपीट की जाने लगी। रूहानी को भूखा रखा जाने लगा और कई बार उसे बंद कर दिया गया। आरोप है कि ससुराल वालों ने करीब एक महीना 20 दिन बाद ही रूहानी को घर से निकाल दिया, जिसके बाद वह अपने मायके आ गई। पीडि़त रूहानी ने अपने पति मनास आनंद पर हर्जे-खर्चे के लिए पारिवारिक कोर्ट में गुहार लगाई। इसी केस के संबंध में 9 अगस्त 2019 को उनकी पुत्री रूहानी कोर्ट गई थी। जहां उसके पति मनास आनंद से रूहानी की कोर्ट परिसर में ही कहासुनी हो गई। आरोप है कि मनास आनंद ने रूहानी को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद शाम करीब पांच बजे रूहानी अपनी स्कूटी पर सवार होकर कोर्ट परिसर से घर जाने के लिए निकल गई। शाम करीब छह बजे चंडीघाट चौक के पास रूहानी को मनास आनंद ने कार से टक्कर मारकर कुचलने का प्रयास किया। इस घटना में रूहानी के माथे और पैरों पर चोट आई तथा सामने के दांत टूट गए। जिसके बाद लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रैफर कर दिया। लेकिन पुलिस ने कोई मुकदमा दर्ज नही किया। हालांकि इस घटना की सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची थी। पीडि़ता ऋषिकेश अस्पताल में भर्ती है और इलाज करा रही है। इस घटना के संबंध में नगर कोतवाली पुलिस और आरोपी पति मनास आनंद से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। मनास आनंद से बातचीत होने के बाद उनका पक्ष भी प्रकाशित किया जायेगा। आखिरकार इस दुर्घटना के पीछे का सच क्या है। क्या वास्तव में महिला को कुचलने का प्रयास किया गया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *