गुरुकुल काँगड़ी विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का चुनाव सम्पन्न




सोनी चौहान
गुरुकुल काँगड़ी विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के समस्त पदाधिकारियों का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हो गया है| शिक्षक संघ निर्वाचन के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो ज्ञान चंद रावल ने चुनाव परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि शिक्षक संघ में अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव और कोषाध्यक्ष पदों के लिए नामांकन प्राप्त हुए। विपक्ष में कोई नामांकन न होने के कारण सभी पदों पर पदाधिकारियों का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हो गया है।
शिक्षक संघ के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो ज्ञान चंद रावल ने बताया चुनाव के उपरांत अध्यक्ष पद हेतु प्रो अम्बुज शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु डॉ एम.एम. तिवारी, उपाध्यक्ष पद हेतु डॉ. मंजूषा कौशिक, सचिव पद हेतु प्रो एल पी पुरोहित, सह सचिव पद हेतु डॉ नीना गुप्ता एवं डॉ अजेन्द्र और कोषाध्यक्ष पद हेतु को डॉ बबलू कुमार को निर्वाचित घोषित किया गया है।


अध्यक्ष पद की घोषणा होने के बाद प्रो अम्बुज शर्मा ने बताया कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में कार्यरत शिक्षक और कर्मचारी एक परिवार की तरह रहते हैं। आज तक विश्वविद्यालय पर कोई भी संकट आया है तो दोनो यूनियन ने मिलकर उस संकट का सामना किया है। वर्तमान में विश्वविद्यालय में विकास की नई गतिविधियां शुरू हो गयी है और विश्वविद्यालय अपनी उन्नति की ओर बढ़ रहा है। कोई भी शिक्षक और कर्मचारी विश्वविद्यालय के हित में काम करता है तो उसका पूर्ण सहयोग किया जायेगा। विश्वविद्यालय के प्रत्येक कर्मचारी और शिक्षक की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा।
शिक्षक संघ के सचिव पद पर निर्वाचित प्रो एलपी पुरोहित ने बताया कि शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के हितों का पूर्ण ध्यान रखा जायेगा। जो शिक्षक लम्बे समय से अस्थायी रूप से कार्यरत है उनके हितों को सुरक्षित किया जायेगा। उसी प्रकार से शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के हितों का पूर्ण ध्यान रखा जायेगा। दोनों यूनियन एक होकर काम करेंगे।
शिक्षक वर्ग से प्रो सोहन पाल सिंह आर्य, प्रो दिनेश शास्त्री, प्रो सीपी खोखर, प्रो प्रभात सेंगर तथा शिक्षेत्तर वर्ग से राजीव त्यागी, आर्य समाज महामंत्री रमेश कुमार ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और आशा जताई कि निर्वाचित पदाधिकारी शिक्षकों की हितों की रक्षा के लिए कार्य करेंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो रूपकिशोर शास्त्री, कुलसचिव प्रो दिनेश भट्ट ने यूनियन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।
इस अवसर पर प्रो मनुदेव बंधु, प्रो दिनेश चन्द्र शास्त्री, डॉ विनोद नौटियाल, डॉ विपिन शर्मा, डॉ अजीत तोमर, राम बाबू, जीतेंद्र कुमार सिंह, रूपेश कुमार, प्रमोद कुमार, प्रकाश चन्द्र तिवारी, डॉ॰ पंकज कौशिक इत्यादि उपस्थित रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *