गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर आयोजित महान कीर्तन दरबार का समापन धूमधाम से संपन्न




सोनी चौहान
सिख धर्म के प्रवर्तक गुरु नानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व के अवसर पर उपनगर कनखल स्थित निर्मल संतपुरा आश्रम में महान कीर्तन दरबार के समापन समारोह का आयोजन किया गया। अब तक चार कीर्तन दरबार गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर 1 महीने मे किए गए। 1 महीने से चल रहा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के श्री जपजी साहिब का पाठ समाप्त हुआ। पाठ का भोग चढ़ाया गया। इस अवसर पर कड़ाह प्रसाद बांटा गया। निर्मल संतपुरा आश्रम के अध्यक्ष महन्त जगजीत सिंह महाराज ने अरदास की। संतपुरा आश्रम कीर्तन दरबार से गुरु नानकमय हो गया।


ओंकार सिंह ऊना वाले और हरजिंदर सिंह खालसा जालंधर वालों ने गुरु की वाणी प्रवाहित कर सिख संगत को निहाल कर दिया। वाहेगुरु मेरा मन तन, हर जस तुम संग गाने, नानक निर्मल पंथ चलाया, कलयुग में तारण नानक आया जैसे शब्द गाकर रागियों श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
इस अवसर पर निर्मल संतपुरा के अध्यक्ष महन्त जगजीत सिंह महाराज, संत मनजीत सिंह महाराज, महन्त मोहन सिंह महाराज, महन्त तीरथ सिंह महाराज ने रानीपुर के विधायक आदेश चौहान मेयर नगर निगम हरिद्वार अनीता शर्मा और पूर्व दर्जाधारी मंत्री डॉक्टर संजय पालीवाल का सरोपा और गुरु नानक देव जी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।


विधायक आदेश चौहान ने कहा कि गुरु की वाणी हमेशा सत्य मार्ग दिखाती है। गुरु नानक देव जी के विचार हर युग में प्रासंगिक हैं। नगर निगम हरिद्वार की मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि सिख गुरुओं का बलिदान राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए था। उनके इस बलिदान को देश कभी नहीं भुला सकता है। डॉक्टर संजय पालीवाल ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी सर्वधर्म के प्रतीक है। उनमें गुरुओं की वाणी का समावेश है, जो हमें भाईचारे का संदेश देती है।
महन्त जगजीत सिंह महाराज ने कहा की गुरुओं की वाणी हमें अंधेरे से उजाले की ओर ले जाती है। गुरु नानक देव जी कलयुग रूपी अंधेरे से उजाले की ओर ले जाने के लिए इस संसार में अवतरित हुए थे। उनकी वाणी विश्व बंधुत्व का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि गुरुओं ने हमेशा राष्ट्र के लिए बलिदान देना सिखाया है।
इस अवसर पर बाबा मोहन सिंह संत मनजीत सिंह महाराज संत त्रिलोचन सिंह जानी बलजिंदर सिंह ज्ञानी इंदरजीत सिंह बिट्टू ज्ञानी देवेंद्र सिंह हरजीत सिंह दुआ सुभाष मेहता एसके मोंगा अमरजीत सिंह हरजीत सिंह इकबाल सिंह हरजिंदर सिंह भाटिया सरदार गजेंद्र सिंह ओबरॉय मनजीत सिंह ओबरॉय चेतन शर्मा शीलू कौर सुरेंद्र कौर मनजीत कौर समेत कई लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापन में जमकर आतिशबाजी की गई पूरा आश्रम बिजली की लड़ियों से रोशनी में नहाया हुआ था गुरु के दरबार को गेंदे के फूलों की मालाओं और बिजली की लड़ियों से सजाया गया था। गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व का आयोजन पूरे 1 महीने निर्मल संत पुरा आश्रम में चला और आज कार्यक्रम के समापन में गुरु का अटूट लंगर बरता गया। भारी तादाद में सिख संगत ने कार्यक्रम में भाग लिया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *