राज्यपाल बेबी रानी मौर्य अभिषेक करने पहुंची हरिद्वार, जानिए पूरी खबर




नवीन चौहान, हरिद्वार। उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने सपरिवार कनखल स्थित जगतगुरू आश्रम पहुंचकर शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से आशीर्वाद लिया। इसके अलावा राज्यपाल ने भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिये अभिषेक किया। करीब एक घंटा राज्यपाल जगतगुरू आश्रम में रही।
गुरूवार सुबह उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य अपने पति दीपक मौर्य, मां कुसुम देवी और सास कमला मौर्य के साथ कनखल स्थित जगद्गुरू आश्रम पहुंची। वहां पहुंचते ही राज्यपाल ने भगवान भोले नाथ की पूजा अर्चना की। आश्रम के पंडितो ने अभिषेक कराने का कार्य विधिवत संपन्न कराया। इसके बाद वह सीधा शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से आशीर्वाद लेने उनके अतिथि कक्ष में गई। राज्यपाल के पहली बार हरिद्वार पहुंचने पर उनका स्वागत करने वालो का तांता लग गया। सम्मान करने वालों ने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को बुके देकर सम्मानित किया। राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि तीर्थाटन और पर्याटन अलग मुद्दे है। पर्यटन ने तीर्थाटन को बदनाम किया है। इसके लिये अलग से मंत्रालय बनाने की जरूरत है। शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम की इस बात पर राज्यपाल ने इस मुद्दे पर सरकार से वार्ता की जायेगी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *