मेयर पद पर गौरव गोयल की जीत,  20​ निर्दलीय और 17 भाजपा पार्षद जीते 




नवीन चौहान, रुड़की। रुड़की नगर​निगम चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। 22 नवंबर को हुए चुनाव का परिणाम रविवार को मतगणना के बाद घोषित किया गया। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद निर्दलीय उम्मीदवार गौरव गोयल को मेयर पद पर जीत हासिल हुई। गौरव गोयल ने 3451 वोट से जीत हासिल की।
रविवार को मेयर और पार्षद प्रत्याशियों के मतदान की गणना की गई। मेयर पद पर 10 और पार्षद के 44 पदों के ​लिए 212 प्रत्याशियां मैदान में थे। चुनाव के बाद बीएसएम कॉलेज में मतगणना की गई। जिसके बाद रविवार को सभी पदों पर परिणाम घोषित कर दिए गए।  इस चुनाव में भाजपा से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी गौरव गोयल ने 3451वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें 29080वोट मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्यााशी रिशु राणा 25629 वोटों के साथ दूसरे नंबर तो भाजपा के प्रत्याशी मंयक गुप्ता 19142 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे। मेयर के साथ ही पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस प्रत्याशी रिशु राणा को वार्ड 28 के अनूप राणा (भाजपा) ने करारी शिकस्त दी। भाजपा को समर्थन देने वाले निर्दलीय प्रत्याशी चंद्र प्रकाश बाटा ने पार्षद पद पर जीत दर्ज की। 40 पार्षदों की सीटों में से आधी (20) पर निर्दलीयों ने कब्जा कर लिया। वहीं, 17 सीटें भाजपा के खाते में गई। उधर एक सीट बसपा तो कांग्रेस दो ही सीटों पर सिमट गई।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *