केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के सम्मान में तालियों से गूंजा सदन




नवीन चौहान
उत्तराखंड की आल वेदर रोड़ से लेकर भारत के गांवों-गांवों में सड़क पहुंचाने का कार्य केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने किया हैं। अपने अलग अंदाज में काम करने की नितिन गडकरी की क्षमता लगातार उनकी लोकप्रियता को बढ़ा रही है। नितिन गडकरी की बढ़ती लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि संसद में उनके सम्मान में सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष ने धन्यवाद प्रस्ताव पारित कर तालियों से उनको सम्मान दिया। भारत के इतिहास में ऐसा कम ही हुआ कि जब किसी किसी केंद्रीय मंत्री को उनके द्वारा किए गए कार्यो के लिए अपनी पार्टी के साथ-साथ विपक्षी पार्टियों से भी सराहना मिली हो। ये पूरा वाक्या 12 फरवरी को दिल्ली की संसद भवन में हुआ। फिलहाल नितिन गडकरी की लोकप्रियता पार्टी से ऊपर उठकर होने लगी है।
वर्तमान में मोदी सरकार में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने अपनी प्रतिभा और क्षमता के दम पर खुद को साबित कर दिखाया है। 27 मई 1961 को नागपुर महाराष्ट्र की भूमि में एक ब्राहाण परिवार में जन्म लेने वाले नितिन गडकरी ने एक सामान्य नागरिक के तौर पर जीवन में आगे बढ़े। कॉमर्स, मैनेंजमेंट और कानून की शिक्षा ग्रहण कर चुके नितिन गडकरी ने राजनैतिक जीवन में आकर असीम ऊंचाईयों को छुआ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीति शुरू करने वाले नितिन गडकरी ने 23 साल की आयु में भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष बनकर पार्टी को बढ़ाने का कार्य किया। महाराष्ट्र में जमीनी स्तर पर कार्य करके अपनी एक अलग पहचान बनाई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर रहने के दौरान नितिन गडकरी ने पार्टी को सबसे ज्यादा मजबूती प्रदान की। भाजपा एक मजबूत स्तंभ बनी तो साल 2014 में मोदी सरकार केंद्र की सत्ता पर काबिज हुई। मोदी सरकार में नितिन गडकरी को सड़क परिवहन मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस पद पर रहने के दौरान भारत में सड़कों का ऐसा जाल बिछाया कि गांव के अंतिम छोर तक सड़क पहुंच गई। बात अगर उत्तराखंड की करें तो यहां चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए ऑल वेदर रोड़ बनाने का सुझाव उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने दिया। निशंक के इस प्रस्ताव पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंजूरी दी और ऑल वेदर रोड़ बनाये जाने का मार्ग प्रशस्त हुआ।
जब गडकरी के लिय संसद में आया धन्यवाद प्रस्ताव
12 फरवरी को दिल्ली की संसद में पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक की तारीफ खुद केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने की थी। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के लिए सड़क चौड़ी किए जाने का सुझाव दिया था। नितिन गडकरी ने कहा कि उनके मन में तभी ये बात आ गई थी कि उत्तराखंड मे आल वेदर रोड़ बनानी है। जब केंद्र की सत्ता में आकर सड़क मंत्रालय मिला तो उन्होंने इस कार्य को पूरा करने की ठान ली। जब इस बात को संसद में नितिन गडकरी ने उठाया तो उनके सम्मान में पूरा सदन तालियों से गूंज उठा। सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष के सभी सांसदों ने नितिन गडकरी को सम्मान दिया और हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक की दूरदर्शिता की भी सराहना की गई। इसके बाद संसद में नितिन गडकरी के लिए धन्यवाद प्रस्ताव लाया गया। सदन में सभी ने तालियां बजाकर नितिन गडकरी को सम्मान दिया।
मोदी सरकार में सबसे जनप्रिय नितिन
मोदी और अमित शाह से ही ऊपर उठकर अगर भाजपा में किसी का कद तेजी से बढ़ा है तो वो नितिन गडकरी हैं। नितिन गडकरी धरातल से जुड़े नेता है। उनका व्यवहार और विकास कार्यो को करने की सोच सबसे जुदा है। गत पांच सालों में अपने कार्मो से नितिन गडकरी विश्व पटल में सबसे ज्यादा लोकप्रिय हुए है। हालांकि मोदी राज में किसी नेता को प्रचार ना मिल पाया हो। लेकिन नितिन गडकरी के कार्यो को नजर अंदाज नही किया जा सकता है। एक ईमानदार छवि और साफ व्यक्तित्व रखकर राजनैतिक जीवन में आगे बढ़े नितिन गडकरी ने एक बार फिर हरिद्वार को रिंग रोड़ का बड़ा तोहफा दिया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *