झाड़ फूक व पूजा पाठ के नाम पर की लाखों की ​ठगी, आरोपी गिरफ्तार




सोनी चौहान
झाड़ फूक व पूजा पाठ के नाम पर लाखों की ​ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी द्वारा झाड़-फूक, पुजा-पाठ के लिए अलग-अलग नामों से वादी के साथ 2,74,110/- रूपये की धोखाधड़ी की गयी है। बागेश्वर पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
8 मार्च 2020 को दिवान सिंह पुत्र खुशाल सिंह निवासी ग्राम-छिपछिया, महरूड़ी थाना काण्डा जिला- बागेश्वर ने थाना काण्डा में तहरीर दी। दिवान ने बताया कि मुसा पठान खान बंगाली नाम के व्यक्ति ने वादी व उसके पिता के साथ धोखाधड़ी कर 2,74,110/- रूपये की ठगी की गयी। पीड़ित द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना काण्डा ने मूसा पठान खान बंगाली ​के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक सुरभि राणा को सुपुर्द की गयी। प्रकरण में त्वरित संज्ञान लेते हुए रचिता जुयाल पुलिस अधीक्षक महोदया बागेश्वर ने थाना काण्डा व टैक्निकल टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
संगीता पुलिस उपाधीक्षक कपकोट के पर्यवेक्षण में एवं उपनिरीक्षक प्रहलाद सिंह थाना प्रभारी काण्डा के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया। टैक्निकल टीम द्वारा दी गयी लीड के आधार पर अभियुक्त की तलाश/गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम भेजी गयी। पुलिस टीम ने मुजफ्फरनगर, मेरठ आदि स्थानों पर अभियुक्त की तलाश की। और टीम के अथक प्रयासों द्वारा अभियोग पंजीकृत होने के 10 दिन के भीतर ही अभियुक्त सलमान मलिक उर्फ मूसा पठान पुत्र नसीम अहमद निवासी पूर्वी पछाला(काजीवाड़ा) थाना- बुढाना जनपद- मुज्जफरनगर यूपी को 18 मार्च 2020 को को बिलौना बागेश्वर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

अपराध करने का तरीकाः-
वर्ष 2019 में पीड़ित दिवान सिंह द्वारा अपना इलाज चण्डीगढ़ सरकारी अस्पताल, सैक्टर-6, पंचकूला से कराये जाने के बाद वादी के पिता खुशाल सिंह व पत्नी शोभा देवी दिवान सिंह से मिलने चण्डीगढ़ गये। जहां मनीमाजरा बाजार में दोनों की मुलाकात एक व्यक्ति मसीम अहमद से हुई। इस दौरान मसीम अहमद द्वारा खुशाल सिंह से बातें करते हुए कहा कि वह झाड़-फूक, पूजा-पाठ/जादू-टोना कर घर में कोई भी समस्या या उनके लड़के को कोई भी बिमारी है तो वह पूर्ण रूप से ठीक कर सकता है। तथा मसीम द्वारा खुशाल सिंह को अपने मोबाईल नम्बर दिये व उनसे उनका मोबाईल नम्बर लिया गया। कुछ दिनों बाद मसीम द्वारा पीताजी खुशाल सिंह को फोन कर समस्याओं को ठीक करने के लिए 4100/- रूपये मांगे, जिसके भरोेसे में आकर पिताजी ने बैंक के माध्यम से रूपये भेज दिये। इसी प्रकार मसीम द्वारा पैंसों के लिए कभी हरिद्वार में पूजा-पाठ और भण्डारा कराने, कभी परिवार का भारी नुकसान होने, नौकरी चले जाने आदि की धमकी दी गयी, जिस पर दिवान सिंह व खुशाल सिंह द्वारा बैंक के माध्यम से कुल- 2,74,110/- रूपये उक्त व्यक्ति को दिये गये। अभियुक्त सलमान मलिक उर्फ मूसा पठान द्वारा झाड़-फूक, पुजा-पाठ के लिए अलग-अलग नामों से वादी के साथ 2,74,110/- रूपये की धोखाधड़ी की गयी।

टैक्निकल(सर्विलांश) टीम का विवरणः-
आरक्षी हेमचन्द्र मठपाल, आरक्षी चन्दन राम कोहली, आरक्षी गिरीश बजेली।

पुलिस टीम
उपनिरीक्षक पूरन चन्द्र जोशी थाना काण्डा, आरक्षी मदन सिंह थाना काण्डा, आरक्षी अशोक कुमार थाना काण्डा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *