छात्रवृत्ति घोटाले में पांच अन्य कॉलेजों पर गबन का मुकदमा दर्ज




नवीन चौहान
उत्तराखंड के चर्चित छात्रवृत्ति घोटालें में कॉलेज संचालकों की धांधली की परते खुलती जा रही है। एसआईटी ने एक बार फिर हरिद्वार, हरियाणा व सहारनपुर सहित पांच कॉलेजों के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का मुकदमा दर्ज किया है।
हाईकोर्ट के आदेशों के बाद एसआईटी प्रमुख मंजूनाथ टीसी के निर्देशन पर एसआईटी की टीम बहुत ही संजीदगी के साथ छात्रवृत्ति घोटाले की जांच कर रही है। कॉलेज संचालकों के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटा रही है। कॉलेज संचालकों के गड़बड़झाले को उजागर कर रही है। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रही है। इसी क्रम में हरिद्वार, सहारनपुर और हरियाणा के पांच कॉलेज एसआईटी की जांच में संदिग्ध पाए गए। इन सभी कॉलेज संचालकों ने छात्रवृत्ति की राशि के गबन करने की पुष्टि हुई। जिसके बाद सिडकुल और ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया।
इनके खिलाफ हुआ मुकदमा
गणपति ग्रुप आफ इंस्टीटयूशन विलासपुर, चरौली रोड़,जगाधरी, यमुनानगर हरियाणा, ने 71 लाख 83 हजार 500 की धनराशि का गबन किया। ओउम संतोष प्राइवेट आईटीआई, सहारनपुर निवासी डैडपुरा, रामपुर मनिहारन नकुड़ सहारनपुर यूपी, ने 50 लाख 2 हजार नौसौ की धनराशि का गबन किया। स्टेलियन कॉलेज आफ इंजीनियरिंग एंड टैक्नालाजी सहारनपुर यूपी,27 लाख 66 हजार 400 की धनराशि का गबन किया। कमलेश पैरामेडिकल प्राइवेट आईटीआई, कमलेशपुर छुटमलपुर, ने 19 लाख 98 हजार की धनराशि का गबन किया। उत्तराचंल इंस्टीटयूट आफ मैनेजमेंट एंड टैक्नालाजी, 268 विवेक विहार रानीपुर मोड़ हरिद्वार ने 15 लाख 41 हजार की धनराशि का गबन का सरकार की आंखों में धूल झोंकी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *