मंगेतर को शापिंग करानी पड़ी भारी, जानिये ऐसा क्या हुआ




मेरठ। शहर के जिस होटल में पुलिस ने सेक्स रैकेट पकड़ा उस होटल में छापेमारी के दौरान एक जोड़ा ऐसा भी मिला जिनकी सगाई हो चुकी थी। सगाई के बाद युवक अपनी होने वाली दुल्हन को शादी की शॉपिंग कराने के लिए आया था। शापिंग करने के बाद दोनों कुछ देर के लिए होटल में रूके थे, इसी दौरान पुलिस की रेड पड़ गई।
बताया गया कि युवक और युवती जिले के ही अलग-अलग गांव के रहने वाले थे। दोनों रविवार को शॉपिंग करने के लिए शहर आए थे। यहां दोनों बेगमपुल स्थित होटल ओसम में कुछ देर के लिए रूके थे। इसी दौरान पुलिस की रेड हो गई और पुलिस इन दोनों को भी पूछताछ के लिए थाने ले आयी। यहां जब पुलिस को दोनों ने अपनी बात कही तो पुलिस को यकींन नहीं आया। पुलिस ने कहा कि दोनों अपने परिवारों से बात कराओ तब ही हम तुम्हारी बात पर यकींन करेंगे। जिसके बाद दोनों ने अपने अपने घरवालों से पुलिस की बात करायी। पूरी जानकारी करने के बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया। इस दौरान जब रेड पड़ी तो कुछ युवती बोली अंकल इस बार छोड़ दो फिर यहां नहीं आएंगे। पुलिस सूत्रों की मानें तो कई लड़कियां शहर के अलग- अलग कॉलेजों में पढ़ने वाली थी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *