टोल प्लाजा से किसानों ने उठाया डेरा, दिल्ली के लिए भरी रवानगी




संजीव शर्मा
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा से दिल्ली के लिए शनिवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे कूच कर दिया। किसान दिल्ली पहुंच कर केंद्र सरकार के कृषि कानून का विरोध करेंगे। शुक्रवार को किसानों ने मोदीपुरम के टोल प्लाजा पर आकर अपना डेरा डाल दिया था। रात भर किसान यहीं रूके रहे।

यह भी पढ़िए— किसानों ने लगाया जाम तो दुल्हन लेने पैदल निकल पड़ा दूल्हा 

किसानों का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि नए कृषि कानून से किसानों को कम बड़े व्यापारियों को फायदा अधिक हो रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा के किसान भी इस कानून के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं, उन पर लाठियां बरसायी जा रही है, पानी की बौछार की जा रही है। किसान अन्नदाता है, उस पर लाठी बरसाना ठीक नहीं है। किसान तेज धूप में खेत में काम करता है तब वह दूसरों के लिए अनाज पैदा करता है ताकि उनका पेट भर सके। राकेश टिकैत ने कहा कि इस बार सरकार से वार्ता नहीं की जाएगी सीधे समस्या का सामाधान कराया जाएगा।

यह भी पढ़िए— यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ने ली कार सवार चार लोगों की जान
किसान बड़ी संख्या में दिल्ली की ओर रवाना हुए। इस दौरान पुलिस प्रशासन चौकन्ना नजर आया। रात भर टोल प्लाजा पर रूके रहने के दौरान भी पुलिस फोर्स मौके पर रहा। ​शुक्रवार को किसानों ने हाइवे पर जाम लगाकर अपना विरोध प्रकट किया था। बताया जा रहा है कि मेरठ से चलकर किसान शाम तक दिल्ली पहुंचेंगे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *