किसानों ने लगाया जाम तो दुल्हन लेने पैदल निकल पड़ा दूल्हा




हेम भास्कर
दिल्ली की ओर कूच कर रहे किसानों ने कई स्थानों पर धरना प्रदर्शन किया। कई स्थानों पर जाम की स्थिति बन गई। मेरठ में किसानों ने हाइवे पर जाम भी लगाया। इस जाम के दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान इस जाम में एक दूल्हा भी फंस गया जो दिल्ली से अपनी बारात लेकर हल्द्वानी जा रहा था। जाम के कारण उसे करीब 6 घंटे इंतजार करना पड़ा। इस दौरान जब उसे लगा कि जाम नहीं खुलने वाला तो वह पैदल ही निकल पड़ा।

यह भी पढ़िए- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की दूरदर्शिता से रोबोटिक लैब होगी ​स्थापित, कई केंद्रों का किया शिलान्यास


दुल्हे और उसके परिजनों को जब लगा कि जाम के कारण वह लेट हो जाएंगे और समय पर लड़की वालों के यहां नहीं पहुंचेंगे तब उन्होंने एक दूसरी कार का इंतजाम किया जो जाम के दूसरी ओर बुलायी गई। इस कार तक पहुंचने के लिए दुल्हा और उसके परिजनों ने पैदल ही जाम वाले स्थान को पार किया। दुल्हे के पिता ने जाम लगा रहे किसानों को काफी कोसा, उनका कहना था कि ये किसान नहीं है, यदि ये किसान होते तो जाम नहीं लगाते, जाम लगने से हो रही परेशानी को समझते। ऐसे लोग किसान नहीं हो सकते। किसान दूसरे का दुख दर्द समझता है। दूसरे को परेशान करने वाले लोग देश के दुश्मन होते हैं। दुल्हे के पिता इस दौरान काफी गुस्से में दिखायी दिये। उन्होंने बताया कि जाम की वजह से वह छह घंटे लेट हो गए हैं। यहां हम परेशान हो रहे हैं वहां लड़की वाले परेशान हो रहे होंगे।

यह भी पढ़िए- मास्क है जरूरी के अभियान को साकार करते हुए हरकी पैड़ी पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान


मेरठ में थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में किसानों ने सुबह 10 बजे जाम लगा दिया था। जाम के कारण मोदीपुरम परतापुर बाइपास पर जाम लग गया। बाद में पुलिस ने इस रास्ते पर आने वाले वाहनों को शहर के अदंर से होते हुए डायवर्ट कर दिया। इस दौरान जाम में फंसे लोग काफी परेशाान हुए। यह जाम किसानों ने जिटौली गांव के सामने वाले कट पर लगाया था। सुबह लगाया यह जाम शाम करी चार बजे खोला गया। इस दौरान किसानों ने सड़क पर ही भटटी चढ़ाकर खाना बनाया और वहीं पर खाया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *