ई-कैबिनेट की तैयारी के लिए विधान सभा में मंत्रीगणों को दिया प्रशिक्षण




सोनी चौहान
ई-कैबिनेट की तैयारी के लिए विधान सभा में चरणबद्ध ढंग से मंत्रीगणों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दिसम्बर माह तक पूर्व ई-कैबिनेट से संबन्धित सभी तैयारी पूर्ण कर ली जायेगी। आगामी कैबिनेट की नोटिस सूचना इसके माध्यम से प्राप्त होने की संभावना है। आनलाइन ई-कैबिनेट से संबन्धित एजेंडे की जानकारी और कार्यवृत की जानकारी प्रदान की जायेंगी।
ई-कैबिनेट का उद्देश्य समयबद्ध ढंग से कार्रवाई करना, पेपर लेस व्यवस्था को प्रोत्साहित करना एवं संस्थागत मेमोरी को विकसित करना है। इसके प्रयोग से जहाँ पर्यावरण मित्र के माध्यम से कागज की बचत होगी। वहीं संस्थागत मेमोरी द्वारा पूर्व की कैबिनेट जानकारी को प्राप्त करना भी आसान होगा। ई-कैबिनेट, ई-गवर्नेंस की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
बुधवार को विधान सभा में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल एवं कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को ई-कैबिनेट के संबन्ध में प्रशिक्षण दिया गया। अभी तक 200 अनुभाग अधिकारी के स्तर को प्रशिक्षण दिया गया है। इसके अतिरिक्त अनुसचिव, उप सचिव, संयुक्त सचिव को प्रशिक्षण दिया गया है।
प्रशिक्षण टीम में अनुसचिव अजीत सिंह, एन आई सी प्रतिनिधि अरूण शर्मा, आई टी सेल साइंटिस्ट रचना एवं प्रीति मौजूद थे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *