भाजपा प्रत्याशी निशंक ने पन्ना प्रमुखों में भरा जोश, सेल्फी लेने उमड़ी भीड़




नवीन चौहान
लोकसभा चुनाव में अपनी जीत के लिए चुनाव प्रचार कर रहे भाजपा प्रत्याशी डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने पन्ना प्रमुखों में जोश भर दिया। पन्ना प्रमुखों को संबोधित करते हुए निशंक ने केंद्र की भाजपा सरकार की पांच साल की उपलब्धियों को गिनाया और बूथ पर पकड़ मजबूत रखने को कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उनके कार्यकर्ता है। कार्यकताओं की एकजुटता ही पार्टी को जीत दिलाती है। भाजपा ने कार्यकर्ताओं को पन्ना प्रमुख बनाकर सम्मान दिया है। ऐसे में सभी पन्ना प्रमुखों को अपने क्षेत्र में जनता को भाजपा के पांच साल के किये कार्यो को बताना हैं और भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करना है।
मंगलवार को आर्यनगर स्थित अनुराग पैलेस में आयोजित पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कार्यकर्ताओं के दिलों को छू लेने वाली बातें की। उन्होंने मार्मिक अपील भी की तो कांग्रेस की हरीश रावत सरकार पर कई कटाक्ष कर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने हरिद्वार के लिए खजाने का मंुह खोल दिया था। बनारस के बाद दूसरा जिला हरिद्वार का है जहां बिजली की अंडरग्राउंड लाईन बिछाने का कार्य शुरू होने वाला है। रिंग रोड़ से लेकर हरकी पैड़ी सौंदर्यीकरण का कार्य जल्द ही शुरू होने वाला है। डॉ निशंक ने कहा कि आपके सांसद ने अपने क्षेत्र का विकास करने मे कोई कोर कसर बाकी नही छोड़ी। लोकसभा के भीतर हरिद्वार का प्रतिनिधित्व किया और यहां के विकास के लिए केंद्र से पैंसा लाकर गांव-गांव में विकास कार्य पूर्ण कराए गए। उन्होंने कहा कि विकास की तमाम योजनाओं की बहुत लंबी सूची है। जिनको गिनाना संभव नही है। उन्होंने कहा कि देश की जनता जान चुकी है कि भारत को विश्वगुरू बनाने का कार्य सिर्फ और सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही पूरा कर सकते है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर केंद्र में सरकार बनाकर देश को असीमित ऊंचाईयों पर लेकर जायेंगे। उन्होंने सभी पन्ना प्रमुखों से कहा कि आप जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की पूरी जानकारी दें। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने भी पन्ना प्रमुखों को संबोघित किया और निशंक को भारी बहुमत से जीत दिलाने की अपील की। कार्यक्रम में पूर्व मेयर मनोज गर्ग, जिलाध्यक्ष जयपाल चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेत्री अन्नु कक्कड़, कामिनी सडाना, नरेश शर्मा, विकास तिवारी,राजन खन्ना, अशोक त्रिपाठी, अनिल अरोड़ा, देवेंद्र मनवाल, मनवीर चौहान, सुभाष जैसल, आशीष झा, मनोज गौतम, सुनील प्रजापति, सुशांत पाल, रोहित साहू , राजेश शर्मा सहित काफी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।
सेल्फी लेने उमड़ी भीड़
निशंक की एक झलक पाने और सेल्फी खिंचाने को लेकर जनता की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में पन्ना प्रमुखों के साथ-साथ भारी संख्या में जनता के लोग भी मौजूद थे। सभी निशंक के साथ सेल्फी खिंचाने को लेकर उत्सुक नजर आए। निशंक ने भी किसी को निराश नही किया। कई बुजुर्गो के कैमरे लेकर निशंक ने खुद सेल्फी ली।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *