नवीन चौहान
बहशी दरिंदे शिक्षक ने अपने दोस्त की बेटी को हवस का शिकार बना लिया। दरिंदे ने नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली इस बच्ची से कई माह तक दुराचार करता रहा। आखिरकार पीड़िता ने दुखी होकर हाथ की नस काट ली। जिसके बाद इस घिनौने कृत्य का पर्दाफाश हुआ। आरोपी शिक्षक फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। बच्ची की हालत खतरे में है। घटना उत्तराखंड के कोटद्वार की है।
एक शिक्षक का अपने दोस्त के घर आना जाना था। जहां आरोपी शिक्षक की नजर दोस्त की बेटी पर पड़ गई। मौका पाकर आरोपी शिक्षक ने दोस्त की बेटी से दुराचार किया। पीड़िता के पिता आटो चालक है। जबकि मां लोगों के घरों में कार्य करती है। इसी मौके का फायदा उठाकर आरोपी शिक्षक अकेली बेटी के घर पहुंच जाता था। जहां किशोरी से दुराचार करता था।आरोपी शिक्षक देहरादून का निवासी बताया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।