डीएम सी रविशंकर ने हरिद्वार के इस इलाके को किया सील, संक्रमित मरीज मिला




गगन नामदेव
कोरोना वायरस कोविड—19 के संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत प्रशासनिक स्तर पर पूर्ण सतर्कता बरती जा रही है। जनपद स्तर पर सभी संदिग्धों की पूरी जांच पड़ताल की जा रही है। लेकिन फिर भी संक्रमित मरीज की पुष्टि होने पर क्षेत्रवासियों की सुरक्षा के चलते उस इलाके को सील करने की व्यवस्था बनाई गई है। इसी क्रम में रूड़की के आदर्श नगर वार्ड नंबर दो को पूर्णत:कलस्टर कंटेंमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। जिसके बाद इस इलाके में सभी सेवाएं प्रतिबंधित कर दी गई है। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से जनता की जरूरतों को पूरा किया जायेगा। आवश्यक सामान उनके घरों तक पहुंचाया जायेगा। जिसके लिए हेल्प डेस्क बना दी गई है। बताते चले कि इस इलाके में मुंबई से लौटकर आये एक व्यक्ति में कोरोना वायरस पॉजीटिव पाया गया। जिसके बाद जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कदम कड़े किए गए है। लक्सर के दो गांव दाबकी कलॉ और दरगाहपुर को भी सील कर दिया गया है। इस इलाके की सभी आवश्यक सेवाएं प्रतिबंधित कर दी गई है। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने तीनों स्थानों को सील करने के आदेश जारी करते हुए संबंधित अधिकारियों को जनता की सेवा और सुरक्षा का दायित्व सौंप दिया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *