dav school की आरूषि चौधरी को गीता ज्ञान में प्रथम अवार्ड, जानिये पूरी खबर




IMG_20171224_171547, नवीन चौहान,हरिद्वार। डीएवी सेंनेटरी पब्लिक स्कूल की आरूषि चौधरी ने गीता ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। आयोजन समिति की ओर से आरूषि को 11 हजार का नकद पुरस्कार व विजेता ट्राफी प्रदान की गई। डीएवी स्कूल के प्रधानाचार्य पीसी पुरोहित ने आरूषि को शुभकामनायें दी हैं। स्कूल के सभी शिक्षकों ने आरूषि के उज्जवल भविष्य की कामना करने हुये अपना आशीर्वाद दिया हैं।
अध्यात्म चेतना संघ के तत्वाधान में जनपद स्तर पर गीता ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इस प्रतियोगिता में जनपद के तमाम स्कूलों के सैंकड़ों बच्चों ने इस परीक्षा में भाग लिया। लेकिन प्रथम पुरस्कार का खिताब डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल जगजीतपुर की आरूषि चौधरी को मिला। सुप्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा ने आरूषि चौधरी को पुरस्कार देते हुये सम्मानित किया। अनूप जलोटा ने आरूषि को आशीर्वाद दिया। सम्मान समारोह में स्कूल की शिक्षिका अनीता स्नातिका, प्रतिभा शर्मा व वैशाली व तमाम स्कूली बच्चों ने जीत पर खुशी जाहिर की। स्कूल के प्रधानाचार्य पीसी पुरोहित ने कहा कि बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ धर्म और संस्कृति का अध्ययन कराया जाता है। गीता का ज्ञान बच्चों को जीवन का दर्शन कराता है। उन्होंने आरूषि को पुरस्कार जीतने पर अपनी शुभकामनायें दी है। सम्मान समारोह में आयोजन समिति के आचार्य करूणेश, एसएमजेएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुनील बत्रा, मेयर मनोज गर्ग, प्रोफेसर पीएस चौहान व कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *