सीपीयू की मुस्तैदी से पकड़ा गया कछुआ चोर गैंग




नवीन चौहान
सीपीयू की मुस्तैदी के चलते एक कछुआ चोर को गिरफ्तार किया गया है। सीपीयू के उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह व कांस्टेबल मनमोहन पटवाल ने संदिग्ध व्यक्तियों को पीठ पर बैग लटकाये होने पर शक के आधार पर रोका। जब तलाशी ली गई तो कछुआ गैंग का पर्दाफाश हुआ। आरोपी बेहद शातिर है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सीपीयू के उप निरीक्षक पुष्कर सिंह कांस्टेबल के साथ रोडवेज स्टेशन के नजदीक चैकिंग कर रहे थे। तभी तीन संदिग्ध व्यक्ति पीठ पर बैग लटकाये जा रहे थे, शक होने पर उन्हें रोका गया तो वे तीन व्यक्ति महाराजा प्लैस की तरफ भागने लगेे। आरटी. सैट द्वारा कॉल करने पर जम्बो वाहन को कॉल कर बुलाया गया। सीपीयू टीम ने समय 4 बजे सांय तीनो व्यक्तियों को महाराजा प्लैस के पास से पकड लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से प्रतिबन्धित प्रजाति गंगा मृदुशल्क कछुए व कछुआ पकडने के कॉटे बरामद हुए, धारा 2/9/39/48/49/50/51 वन्य जीव जन्तु संरक्षण अधिनियम 1972 (संशोधन 2006) अवगत करते हुए गिरफ्तार किया गया।

ब्रामद माल-01 कछुआ गंगा मृदुशल्क, 01 कछुआ इण्डियन टैण्ट कछुआ, 14 छोटे कछुए गंगा मृदुशल्क एवं 254 कछुए पकडने के कॉटे।
गिरफ्तारी अभियुक्त गण
मुन्ना बहादुर पुत्र सतीश कुमार, सुनील पुत्र भुवन चन्द्र, विजय मण्डल पुत्र अमूल्य निवासी स्वर्ग नगर थाना- ट्राजिट कैम्प जनपद उधमसिंह नगर के है।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम
उप निरीक्षक पुष्कर सिंह, उप निरीक्षक बालम सिंह बजेली, कांस्टेबल गोविन्द सिंह मनकोटी, कांस्टेबल 3223 मनमोहन पटवाल, कांस्टेबल 3516 हरिओम, कांस्टेबल 20 लक्की तिवारी, कांस्टेबल 232 जगदीश जोशी, मदन मनमोहन आर्या वन दारोगा तराई रेंज, शशि वर्धन बीट अधिकारी



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *