विकास कोटियाल
चीन से दुनियाभर में फैला कोविड-19 लाखों लोगों की जान ले चुका है। भारत में भी अब कोराना वायरस का असर तेजी से बढ़ता दिख रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 6,535 नए केस सामने आए हैं। जबकि करीब 146 लोगों की मौतें हुई हैं।
मंगलवार को जारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर करीब 1,45,380 हो गए हैं। देश में कोविड-19 से अब तक 4167 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में अभी तक कोरोना के कुल 1,45,380 केस सामने आए जिनमें से अभी भी 80,722 एक्टिव केस हैं। इस दौरान इलाज के बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 60,490 है। कोरोना वायरस से देश के अंदर अब तक सर्वाधिक 1695 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। यहां अब इस महामारी से पीड़ितों की संख्या 52667 हो गई है। महाराष्ट्र देश का सबसे अधिक कोरोना संक्रमित राज्य बन चुका है। राजस्थान में 76, ओडिशा में 79, आंध्र प्रदेश में 48 और असम में नौ नए मामले दर्ज किए गए हैं।